फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   world health day

सेहतमंद रहना है तो इन पांच समस्याओं पर काबू करें

Sun, 07 Apr 2013 05:51 PM IST
प्रवेश कुमारी/देहरादून
प्रवेश कुमारी/देहरादून Updated Sun, 07 Apr 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
world health day

आप सेहतमंद हैं तो जिंदगी एक खूबसूरत तोहफा है। लेकिन इन दिनों आपका शहर जिन समस्याओं से जूझ रहा है, वह बीमारियां बांट रही हैं। तो हम आपको बता रहे है ऐसे उपाय जिससे आप लंबी उम्र तक सेहतमंद रहेंगे।

विज्ञापन


आप सेहतमंद हैं तो जिंदगी एक खूबसूरत तोहफा है। लेकिन इन दिनों आपका शहर जिन समस्याओं से जूझ रहा है, वह बीमारियां बांट रही हैं।

सड़कों पर गड्ढे, ट्रैफिक की रेलम-पेल और शोरशराबा है। पानी, हवा कुछ भी साफ नहीं। ऐसी ही कुछ समस्याओं पर नजर डालते हैं जो आम आदमी के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई हैं।
विज्ञापन


इससे प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है। साथ ही जानेंगे वह उपाय भी, जो उसे लंबी उम्र तक सेहतमंद बनने के रास्ते से रूबरू कराएंगे।

स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहीं यह समस्याएं:

ट्रैफिक जाम
ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों को धुआं, धूल आदि झेलना पड़ रहा है। इसकी वजह से वह आंखों में एलर्जी, सांस लेने में दिक्कत जैसी तकलीफों से दो-चार हैं। इनसे बचने के लिए कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनमें समय बेशक खर्च हो, लेकिन सेहत दुरुस्त होगी, कुछ इस तरह-
विज्ञापन
विज्ञापन


-आने-जाने के वैकल्पिक मार्गों प्रयोग करें।
-भीड़ वाले क्षेत्रों में खरीदारी का मोह छोड़ दें।
-बिल आदि का भुगतान ऑन लाइन करें।
-सप्ताह भर का काम एक दिन निपटाएं।

खराब सड़कें  
खराब सड़कों के कारण लोग फ्रोजन शोल्डर और कोलैप्स डिस्क जैसी तकलीफों के शिकार हो रहे हैं। शरीर ही नहीं, वाहन तक इन गड्ढों की वजह से ‘दर्द’ झेल रहे हैं। दुपहिया वाहनों का मडगार्ड टूटने, शॉकर खराब होने, क्लच-प्लेट टूटने जैसी समस्याएं हो रही हैं। बचने के कुछ यह हैं उपाय-

-जल्दी के चक्कर में गड्ढों में गाड़ी न फंसाएं।
-टूटी-फूटी सड़कों पर गाड़ी की गति बेहद धीमी रखें।
-कमर या पीठ के दर्द को नजरअंदाज न करें, चिकित्सीय सलाह लें।
-किराए पर रह रहे हों तो किसी दूसरी जगह घर बदल दें।

प्रदूषित पानी
पेट से जुड़े रोग, गुर्दे की परेशानी, उल्टी, दस्त, डायरिया जैसे रोग प्रदूषित पानी के सेवन से ही होते हैं। बचने का उपाय पानी को स्वच्छ करके पीना है। बाकी उपाय कुछ यूं हैं-

-आरओ केपानी का इस्तेमाल करें।
-घर में आरओ नहीं तो पानी को उबालकर, छानकर प्रयुक्त करें।
-पीने केपानी को ढककर रखें।
-झूठा बर्तन इसमें डालने से बचें।

दूषित वायु
दूषित वायु सिरदर्द, आंखों में जलन, सांस की तकलीफ जैसी परेशानियों की बाइस बनी हुई है। जरूरी है कि अपनी आंखों, गले को वायु में तैर रहे विभिन्न बैक्टीरिया से बचाया जाए। कुछ यूं बच सकते हैं इसके प्रभाव से-


-आंखों पर अच्छी क्वालिटी के चश्मे का प्रयोग करें।
-धूल की जगहों पर मुंह पर मास्क लगा सकते हैं।
-अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की कोशिश करें।

ध्वनि प्रदूषण
शोर ध्वनि प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है। इसकी वजह से कान के पर्दे का क्षतिग्रस्त होने का खतरा, सिरदर्द, एकाग्रता न बनने की समस्या पैदा हो रही है। इसके असर से निजात पाने का कुछ यूं है तरीका-

-लाउडस्पीकर, अधिक वाहन, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
-ईयरफोन पर आडियो फ्रीक्वेंसी को नियंत्रित रखें।
-तेज आवाज में टेप, टीवी न सुनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed