Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: स्वाद के चक्कर में सेहत से न करें खिलवाड़, ये तीन चीजें बढ़ा सकती हैं डायबिटीज-बीपी का खतरा

Tue, 24 Nov 2026 10:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Nov 2026 10:42 PM IST
सार

नमक, चीनी और सफेद चावल रोजाना खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ हैं, लेकिन इनका अधिक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर और किडनी रोग, चीनी मोटापा व डायबिटीज और सफेद चावल ब्लड शुगर बढ़ने का जोखिम बढ़ा देती है।

विज्ञापन
Salt, Sugar and White Rice know their Hidden Health Risks
नमक-चीनी खाने से होने वाले नुकसान - फोटो : Amarujala.com/AI

तमाम अध्ययनों से स्पष्ट हो चुका है कि सेहतमंद रहने के लिए खानपान में सुधार करना सबसे जरूरी है। हम रोज जो कुछ भी खाते-पीते हैं, उसका सेहत पर सीधा असर होता है। सही खानपान से न सिर्फ वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है बल्कि ये बीमारियों से बचाव में भी मदद करता है। इसलिए सभी लोगों डाइट में फल-सब्जियां, नट्स और सीड्स को शामिल करने की सलाह दी जाती है।



लेकिन स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ ये जानना काफी नहीं है कि हमें क्या खाना चाहिए, बल्कि ये भी जानना जरूरी है कि हमें क्या चीजें नहीं खानी चाहिए?

अध्ययनों से पता चलता है कि हमारे रोजाना की डाइट में शामिल कई चीजें सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रही होती हैं, पर इसका हमें अंदाजा तक नहीं होता है। कहीं आप भी इन चीजों का सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में तो नहीं करते आ रहे हैं?

Trending Videos
Salt, Sugar and White Rice know their Hidden Health Risks
ज्यादा नमक खाने से होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम सभी की डाइट में तीन ऐसी सफेद चीजें हैं, जिनका अधिक सेवन कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। नमक, चीनी और सफेद ब्रेड ऐसी चीजें हैं जिन्हें कई प्रकार से नुकसानदायक पाया गया है। ज्यादातर लोग इनका सेवन रोज करते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा मात्रा में इन चीजों को खाने से ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज और हृदय रोगों का जोखिम बढ़ सकता है। 

ज्यादा नमक खाने से बीपी का खतरा

नमक के बिना खाने का स्वाद अधूरा लगता है। लेकिन इसका अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नमक में मौजूद सोडियम शरीर में पानी की मात्रा और ब्लड प्रेशर को प्रभावित करता है। ज्यादा सोडियम लेने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
 

  • हाई ब्लड प्रेशर दिल पर दबाव बढ़ाता है। इससे हार्ट अटैक और अन्य हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। 
  • ज्यादा नमक खाने का असर किडनी पर भी पड़ता है। इससे पेशाब में प्रोटीन की मात्रा बढ़ सकती है। 
Salt, Sugar and White Rice know their Hidden Health Risks
शुगर वाली डाइट के नुकसान - फोटो : Freepik.com
ज्यादा चीनी खाने से क्या होता है?

मीठा खाना हम सभी को पसंद होता है। चाय, मिठाई, बिस्कुट और कोल्ड ड्रिंक के जरिए हम सभी दिनभर मात्रा में जाने-अनजाने चीनी खा लेते हैं। ये शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
 
  • ज्यादा मात्रा में चीनी वाली चीजें खाने से शरीर में  कैलोरी की मात्रा बढ़ती है। इससे वजन बढ़ने और मोटापे का जोखिम हो सकता है। 
  • मोटापा टाइप-2 डायबिटीज के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक है।
  • डायबिटीज से बचाव और वजन को नियंत्रित रखने के लिए चीनी वाली चीजों का सेवन कम करना जरूरी है।
  • सोडा, मीठे जूस, पैक्ड ड्रिंक्स और मिठाइयों में खूब चीनी होती है, इससे परहेज करना सेहत को ठीक रखने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salt, Sugar and White Rice know their Hidden Health Risks
व्हाइट ब्रेड खाने से क्या होता है? - फोटो : freepik.com

व्हाइट ब्रेड वाली चीजें तो नहीं खा रहे ज्यादा?

मैदे से बनी व्हाइट ब्रेड को रोजाना या ज्यादा मात्रा में खाने से सेहत पर कई तरह के असर पड़ सकते हैं। इसमें आमतौर पर फाइबर कम होता है और इसे बनाने के दौरान गेहूं के दाने की बाहरी परत हटा दिए जाते हैं। इससे ब्रेड का पोषण कम हो जाता है।
 

  • व्हाइट ब्रेड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट अधिक होते हैं। इसे खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। डायबिटीज या प्रीडायबिटीज वाले लोगों के लिए नियमित सेवन परेशानी बढ़ा सकता है।
  • व्हाइट ब्रेड में फाइबर की मात्रा कम होती है। अगर पूरे दिन के आहार में फल, सब्जियां, दालें और साबुत अनाज भी कम हों, तो मल त्याग में परेशानी और कब्ज हो सकती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed