फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   why gulf in ageing rate

क्या आपको पता है कुछ लोग क्यों हो जाते हैं जल्दी बूढ़े?

Sun, 19 Jul 2015 08:32 AM IST
Updated Sun, 19 Jul 2015 08:32 AM IST
विज्ञापन
why gulf in ageing rate
एक ही साल में पैदा हुए लोगों के शरीर की उम्र बढ़ने में बड़ा अंतर हो सकता है।
विज्ञापन


ये जानकारी एक अध्ययन से मिली, जिसमें एक ही साल के अंदर जन्म लेने वाले लोगों को शुमार किया गया, जिनकी जैविक उम्र में बड़ा अंतर मिला।

अध्ययन में शामिल अड़तीस बरस के कुछ लोगों का शरीर इस तेजी से बूढ़ा हो रहा था कि उनकी 'जैविक उम्र' रिटायरमेंट की उम्र के करीब थी।

प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में आई इस रिपोर्ट में वजन, गुर्दों के काम करने के तरीके और मसूड़ों की तंदरुस्ती को परखा गया।

उम्र में अंतर

why gulf in ageing rate

इस इंटरनेशनल रिसर्च ग्रुप ने न्यूजीलैंड के एक ही शहर के 1972-73 में पैदा हुए 954 लोगों पर अध्ययन किया।

इस समूह के लोगों की उम्र जब 26, 32 और 38 साल थी तब वैज्ञानिकों ने उम्र बढ़ने से जुड़े 18 अलग-अलग गुणों को परखा।

अध्ययन से जानकारी सामने आई कि जब समूह के सदस्यों की उम्र 38 साल थी तब उनमें से कुछ जैविक उम्र तीस साल के करीब थी।

वहीं कुछ ऐसे थे जिनकी जैविक उम्र साठ साल के करीब थी। अमरीका के ड्यूक यूनिवर्सिटी की प्रो। टेरी मोफिट के मुताबिक, " वो रफ नजर आ रहे थे। उनमें उत्साह की कमी दिखाई दी। "

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन

why gulf in ageing rate

रिपोर्ट के मुताबिक अध्ययन के दौरान कुछ लोगों की उम्र थम सी गई थी जबकि कुछ लोगों की जैविक उम्र बारह महीने के दौरान ही करीब तीन साल बढ़ रही थी।

जिन लोगों की जैविक उम्र ज्यादा थी, वो दिमाग की हरकत से जुड़े टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और उनकी पकड़ भी कमजोर थी।

हालांकि ज्यादातर लोगों की जैविक उम्र उनकी वास्तविक उम्र के करीब ही थी।

प्रो। मोफिट ने बीबीसी से कहा, " जीवन के किसी भी क्षेत्र में जहां फिलहाल हम क्रोनॉलोजिकल (कलैंडर के मुताबिक बढ़ने वाली) उम्र का इस्तेमाल करते हैं, वो दोषपूर्ण है। अगर हमें जैविक उम्र के बारे में ज्यादा पता होगा तो हम ज्यादा स्पष्ट सोच रख सकते हैं।"

वो कहती हैं कि जो लोग अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं, उनके लिए रिटायरमेंट की उम्र संभवत: सही नहीं हो क्योंकि उन्हें तभी रिटायर होना पड़ेगा।

विज्ञापन

'मिलेगी मदद'

why gulf in ageing rate

शोधकर्ताओं का कहना है कि इतनी जल्दी इतना अंतर मिलने की उम्मीद नहीं थी लेकिन इन नतीजों से उम्र बढ़ने की रफ्तार घटाने के प्रायोगिक तरीकों में मदद मिल सकती है और इनका दवाएं तैयार करने में इस्तेमाल हो सकता है।

उन्होंने कहा, "अगर हम हकीकत में बीमारियों का हमला रोकने के लिए उम्र बढ़ने की रफ्तार घटाना चाहते हैं तो हमें कम उम्र के लोगों के साथ प्रयोग करना होगा।"

लंदन के किंग्स कॉलेज के डा। एंड्रे डेंसे का कहना है, " मुझे लगता है कि ये हैरत की बात है कि आप युवा लोगों में ऐसे परिवर्तन का पता लगा सकते हैं। "

ये पहला कदम है जिससे उम्र बढ़ने की दर पर असर डालने वाले कारणों का पता लगता है। जिन चीजों का का हम बेहतर तरीके से आंकलन कर सकेंगे, उनमें से एक होगी (बीमारियों की) रोकथाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed