फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   why children wet bed

क्यों बिस्तर गीला करते हैं बच्चे

Mon, 06 Aug 2012 05:00 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2012 05:00 PM IST
विज्ञापन
why children wet bed
पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन स्थित विश्व भारती विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ने वाली छात्रा को वार्डेन द्वारा उसकी पेशाब पिलाए जाने के मामले के बाद इस बारे में जानना बहुत जरूरी हो चुका है कि अगर कोई बच्चा बिस्तर में सोते समय अक्सर पेशाब करता है, तो इसकी वजह क्या है।
विज्ञापन


अगर आपका बच्चा भी अक्सर सोते समय बिस्तर गीला करता है तो इसका मतलब यह कतई नहीं कि वह आलसी या नासमझ है या फिर वह यह जानबूझ कर करता है, यह उसके शारीरिक व मानसिक विकास से संबंधित समस्या भी हो सकती है। यदि चार साल की उम्र के बाद भी आपके बच्चे को यह दिक्कत है तो इस पर ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन


क्या है इसकी वजह
इस समस्या की वजह तक जाने के लिए इसे दो भागों में बांटना मुनासिब है- सामान्य कारण व विशिष्ट कारण। सामान्य कारणों पर गौर करें तो कुछ वजहें हो सकती हैं, जैसे आपका बच्चे का यूरनरी ब्लैडर (मूत्राशय) भरने के बाद भी उसकी नींद न खुले, शाम या रात के समय शरीर में अधिक पेशाब का बनना, दिन में बेवजह पेशाब को रोकना आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार इसके पीछे कोई चिकित्सकीय या भावनात्मक समस्या भी हो सकती है। मसलन, बच्चे के यूरीन ट्रैक में संक्रमण, कम उम्र में मधुमेह, शरीर की बनावट में असंतुलन, नर्वस सिस्टम से संबंधित कोई समस्या, बच्चे पर आवश्यकता से अधिक शारीरिक व मानसिक दबाव।

यदि सामान्य कारणों के निदान से आपके बच्चे को आराम नहीं मिलता तो इसके लिए डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। कई बार यह समस्या अनुवांशिक भी होती है और बच्चों में उसी उम्र में समाप्त होती है जिस उम्र में उनके माता-पिता में होनी चाहिए।


कारगर होंगे ये उपाय
इस समस्या से निपटने के लिए कुछ ऐसे उपाय हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चे को इस समस्या से निजात दिला सकते हैं।

  • सोने से पहले बच्चे को बाथरूम जाने की आदत डालें।
  • रात में भोजन के बाद बच्चे को कोल्ड ड्रिंक आदि न पीने दें।
  • गुण, अज्वाइन और काले तिल को मिला लें। रोज सुबह एक चम्मच इस मिश्रण को एक गिलास दूध में मिलाक बच्चे को पिलाएं।  
  • आंवले के गूदे में थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर मिलाकर बच्चे को सोने से पहले दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed