{"_id":"571f0d3b4f1c1ba202a918d5","slug":"whole-egg-can-give-you-some-serious-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा अंडा खाना क्या पड़ सकता है सेहत पर भारी?","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
पूरा अंडा खाना क्या पड़ सकता है सेहत पर भारी?
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई सालों से ये सवाल लोगों के जेहन में है कि अंडे के पीले भाग यानि एग योक खाना चाहिेए या सफेद भाग। आज इसी सवाल का जवाब ढूंढेंगे कि कौन ज्यादा बेहतर है और क्यों?
विज्ञापन
दिन के किसी भी समय अगर ताकत चाहिए तो प्रोटीन से भरपूर अंडे से बेहतर कुछ नही। सुबह का नाश्ता हो या रात में भुर्जी खाने का मन हो, अंडा किसी भी समय खाने पर पूरा पेट भर देता है। कई शोध बताते हैं कि रोज एक अंडा खाने से दिल की कई सारी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं है, लोग अंडे के पीले भाग को ना खाकर सफेद भाग को खाते हैं क्योंकि उसमें बहुत सारा फैट होता है।
विज्ञापन
अंडे के पीले भाग में कॉलेस्ट्राल होता हैं जिसमें फैट और सेच्यूरेटेड फैट शामिल है। एक अंडे के पीले भाग में सामान्य रुप से 55 कैलोरी होती है। 4.5 फैट और 1.6 सेच्यूरेटेड फैट, 210 एमजी कोलेस्ट्राल, 8 एमजी सोडियम और 2.7 ग्राम प्रोटीन होता है।
विज्ञापन
लेकिन अंडे के सफेद भाग में कैलोरी काफी कम होती है और फैट भी नहीं होता। सफेद भाग में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है। इसमें 4 ग्राम प्रोटीन, 55 एमजी सोडियम और केवल 17 कैलोरी होती है। इस लिहाज से लोग मानते हैं कि पीला भाग खाने से बहुत सारा कोलेस्ट्रॉल शरीर में जाता है इसलिए इसको खाने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें: गर्मियों में अंडे खाएं या नहीं? मिल गया जवाब!
वेबसाइट डेलीबर्न की एक खबर के मुताबिक जो लोग पीले भाग को खाने से बचते हैं वो कई तरह के पोषण से वंचित रह जाते हैं। एग योक में बहुत अच्छी मात्रा में विटामिन होता है जोकि त्वचा के लिए बढ़िया है। वहीं विटामिन बी होता है जो तुरंत ताकत देता है। दिमाग, मांसपेशियों और गर्भावस्था के समय कोलाइन बहुत जरुरी होता है शरीर के लिए जोकि एग योक में पर्याप्त मात्रा में होता है। योक में पाया जाने वाला सेच्यूरेटेड फैट हार्मोन्स के विकास के लिए बहुत जरुरी है।
तो इस तरह देखा जाए तो अंडे के सफेद भाग में पीले की अपेक्षा कम फैट होता है लेकिन पीले भाग शरीर की बहुत सारी जरुरतों को पूरा करता है। तो एक निश्चित मात्रा में अंडे के पीले भाग के साथ उसे खाया जाए तो कोई नुकसान नहीं है।