फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   upgrade your food taste with pineapple chutney here is the recipe

खट्टे-मीठे इस फल की चटनी से खाने का बढ़ जाएगा स्वाद, ये है बनाने की आसान सी रेसिपी

Thu, 06 May 2021 09:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 06 May 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
upgrade your food taste with pineapple chutney here is the recipe
अनानास - फोटो : PIXABAY

अनानास खाने में थोड़ा खट्टा-मीठा सा होता है। ऐसे में इसकी चटनी बनाकर खाना दक्षिण भारत के लोगों को बहुत पसंद होता है। यहां कुछ खास हिस्सों में इसकी चटनी ठीक वैसे ही बनती है जैसे मध्य उत्तर भारत में आम और इमली की। हालांकि आम की तरह ही अनानास की चटनी का स्वाद भी लाजवाब होता है। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी।

विज्ञापन

 कटा हुआ अनानास
दो छोटी चम्मच मूंग दाल का आटा
दो छोटी चम्मच उड़द दाल
छोटी चम्मच मेथी के बीज
छोटा चम्मच कसा हुआ नारियल
थोड़ी सी इमली
चम्मच गुड़ का पाउडर
लाल मिर्च
आधा चम्मच सरसों के बीज
दो चम्मच सूरजमुखी का तेल
जरूरत के अनुसार करी पत्ता
जरूरत के अनुसार हींग
जरूरत के अनुसार नमक

पाइनएप्पल चटनी बनाने का तरीका
पाइनएप्पल चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लेकर उसमें कटे हुए पाइनएप्पल के साथ डेढ़ गिलास पानी डालकर पाइनएप्पल को 15 मिनट तक उबाल लें। आप पाइनएप्पल को तब तक उबालें, जब तक यह अच्छी तरह से उबल कर मुलाय ना हो जाए।

विज्ञापन

अब एक दूसरे पैन में चने की दाल, उड़द की दाल, और मेथी डाले और इसे मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक भूने। इसे आपको तब तक भूनना है जब तक यह हल्का भूरा ना हो जाए । इसके बाद इसमें सूखा लाल मिर्च डालें और फिर से इसे 2 मिनट तक भूने। अब पैन में तैयार किए गए सारे मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दे। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर जार में डाले। फिर इसमें सूखा और ताजा कसा हुआ नारियल पाउडर भी डाल दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इसमें इमली का पानी डालकर इसे अच्छी तरह से पीसकर इसका पतला पेस्ट बना लें। इसके बाद एक दूसरा पैन गर्म करके इसमें थोड़ा सा तेल डालकर उसे गर्म करें। तेल गर्म होने पर इसमें हींग, सरसों, करी पत्ते डाले और इनका तड़का लगाए। इसके बाद इसमें मिक्सर जार में तैयार किया गया मिश्रण डाले और अच्छी तरह से चम्मच की सहायता से मिला लें। अब इसमें थोड़ा सा पानी डाले और इस पूरे मिश्रण को दो से 3 मिनट तक मध्यम आंच में पकाए।

अब पैन में तैयार किए गए मिश्रण में पहले से पकाया हुआ पाइनएप्पल डाले और इसे अच्छी तरह से मिला ले। फिर इसे 2 से 3 मिनट तक एक साथ थोड़ा सा और पका लें। आपकी टेस्टी पाइनएप्पल चटनी बनकर तैयार है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed