{"_id":"1877a7f21b52d137409bf3775648566d","slug":"type-2-diabetes-can-give-brain-shrinkage","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायबिटीज है तो हो सकता है दिमाग से जुड़ा यह खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
डायबिटीज है तो हो सकता है दिमाग से जुड़ा यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 01 May 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
वैसे तो डायबिटीज टाइप 2 अपनेआप में खतरनाक रोग है लेकिन यह दिमाग के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के शोध की मानें तो डायबिटीज टाइप 2 के मरीजों के दिमाग के सिकुड़ने का खतरा अधिक होता है।
पढ़ें - तेज दिमाग के लिए सबसे आसान है यह उपाय
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के लिए 614 डायबिटिक मरीजों पर अध्ययन किया जिन्हें डायबिटीज की समस्या पिछले दस सालों से है। उन्होंने पाया कि जिन्हें जितने लंबे समय से डायबिटीज है उनके दिमाग में संकुचन की प्रक्रिया अधिक हुई है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने माना कि लंबे समय से डायबिटीज के मरीजों के दिमाग की रक्त कोशिकाओं का क्षय तेजी से होता है जिससे उनके दिमाग को गहरा नुकसान हो सकता है।
उन्होंने यह भी माना कि डायबिटीज के दौरान सही देखभाल और परहेज से इस रिस्क को कम कर सकते हैं पर अभी इस विषय पर अधिक अध्ययन बाकी है।