फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   try delicious easy and quick choliya paneer rasedar recipe

मुंह से निकलेगा वाह! जब घरवाले चखेंगे 'छोलिया पनीर रसेदार', फटाफट जानें विधि

Sat, 10 Aug 2019 08:51 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 10 Aug 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
try delicious easy and quick choliya paneer rasedar recipe
अगर आप बेहतरीन शेफ हैं और खाना खाने के अलावा खाने की अच्छी समझ रखते हैं तो नए पकवान बनाने और खाने के साथ नए एक्सपेरिमेंट में माहिर होते हैं। अगर आप उनमें से नहीं हैं तो फिक्र मत करिए आज हम आपको पनीर की एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके परिवार और दोस्तों को जरूर पसंद आएगी। 
विज्ञापन

try delicious easy and quick choliya paneer rasedar recipe
छोलिया पनीर रसेदार की सामग्री
2 कप पनीर (टुकड़ों में काटकर हल्का ब्राउन फ्राइ किया हुआ)
2 कप छोलिया
3-4 हरी मिर्च (लम्बाई में कटी हुई )
ग्रेवी के लिए:
1/4 कप घी
2 टी स्पून जीरा
1/4 टी स्पून हींग
2 तेजपत्ता
1 टेबल स्पून अदरक
1/4 कप टोमैटो प्यूरी
1/4 कप खोया
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
1 टेबल स्पून नमक
1 टी स्पून गरम मसाला
1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
विज्ञापन
विज्ञापन

try delicious easy and quick choliya paneer rasedar recipe
छोलिया पनीर रसेदार बनाने की विधि (साभार-शेफ नीरू गुप्ता)
-घी गर्म करें, इसमें जीरा, हींग और तेजपत्ता डालें।
-जब यह चटकने लगे तो इसमें अदरक डालकर हल्का सा भूनें।
-टमाटर प्यूरी डालकर इसे तब तक पकाएं जब तक कि तेल अलग न हो जाए।
-खोया, हल्दी, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और धनिया डालें।
-इसे तब तक पकाएं जब तक कि तेल अलग न हो जाए।
-अब इसमें छोलिया, पनीर और हरी मिर्च डालें।
-इसे तेज आंच पर भूनें जब तक सब्जियां चमकदार न दिखाई देने लगे।
-2 कप पानी डालकर इसमें धीमी आंच पर उबाल आने दें।
-इसे ढककर 10 मिनट के लिए पकाएं।
-हरा धनिया डालकर गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed