{"_id":"cb5806d8b0ae4feb777d765840c203be","slug":"toothbrush-carries-ten-million-bacteria","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूथब्रश में छिपे बैक्टीरिया जानकर चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
टूथब्रश में छिपे बैक्टीरिया जानकर चौंक जाएंगे आप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 24 Apr 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने टूथब्रश से दांत साफ करने के बाद यह सोचते हैं कि अब आप कीटाणुओं से दूर हैं तो यह सोच बदल दें।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ मानचेस्टर के शोध की मानें तो आमतौर पर ब्रश में एक करोड़ बैक्टीरिया होते हैं जिनमें ई कोली और स्टाफ जैसे खतरनाक बैक्टीरिया भी हो सकते हैं।
पढ़ें - दांतों की गंदगी दे सकती है यह गंभीर रोग
शोधकर्ताओं ने माना है कि दांत साफ करने के बाद टूथब्रश को हम बाथरूम में रखते हैं जिस कारण इसके संक्रमित होने का रिस्क बढ़ जाता है।
बाथरूम में हवा में पाए जाने वाले कीटाणु सबसे अधिक होते हैं इसलिए यहां टूथब्रश रखने पर संक्रमण की आशंका अधिक होती है।
अब अगर आप भी अपना टूथब्रश बाथरूम में खुला रखते हैं तो इसके जगह बदलने से गुरेज न करें।