फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Tips To Make Guests Feel Comfortable

आवभगत: घर आ रहे मेहमान तो न हो परेशान, ऐसे करें पार्टी होस्ट

Mon, 22 Jul 2019 07:08 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 22 Jul 2019 07:08 AM IST
विज्ञापन
Tips To Make Guests Feel Comfortable
family lunch

भारतीय संस्कृति में अतिथि देवो भव: की परंपरा है। इसका मतलब है अतिथि देवता के समान होता है। ऐसे में घर आए मेहमानों की सेवा करना तो बनता है। अक्सर कई बार घर में मेहमानों के आने की जितनी खुशी होती है, उससे कहीं ज्यादा सिरदर्दी होने लगती है। खाने पीने की चीजों से लेकर घर के डेकोर तक हर चीज का ख्याल रखना पड़ता है। हमें अपने घर में ही कुछ करने से पहले कई दफा सोचना पड़ता है। जैसे हम अपने लिए तो खाने में कुछ भी बना लेंगे, लेकिन मेहमान हैं तो हमें सोच समझकर दूसरे की पसंद-नपसंद का ख्याल रखते हुए खाना बनाना होता है। अगर आपके अपने कोई प्लान हैं तो उन्हें पोस्टपोन करना पड़ता है। 

विज्ञापन


मेहमानों का सत्कार करना पुण्य का काम होता है, जिसे पाने के लिए लोग खुद से ज्यादा अतिथि की जरूरतों का ध्यान रखते हैं। ऐसे में जानते हैं कुछ ऐसी बातें जो मेहमान की खातिरदारी करते वक्त जरूर ध्यान रखनी चाहिए। 

विज्ञापन

घर पर आए मेहमानों का मुस्कुराते हुए स्वागत करना चाहिए। अगर वो आपसे बड़े हैं तो उन्हें नमस्ते कहना न भूलें। इसके साथ ही उनके हाथ से सामान लेकर सही जगह पर रखें। मेहमान का स्वागत साफ मन से करना चाहिए। अगर आपके मन में क्रोध, जलन या हिंसा होगी तो आपको इसका फल नहीं मिलेगा।

रसोई में कुछ भी पकाने से पहले पूछ लें कि वे खाने में क्या खाना पसंद करेंगे। आखिरी मिनट में पूछकर अफरा-तफरी करने से अच्छा है आप पहले ही उनकी पसंद जान लें और उनके आने से पहले सारी तैयारियां करके रखें। ऐसा करने से आप हड़बड़ी में कुछ खराब भी नहीं करेंगे और किचन की जगह उनके साथ समय बिता पाएंगे।
 

Tips To Make Guests Feel Comfortable

क्रॉकरी पहले से निकालकर साफ करके रख लें। मेहमानों के आने से पहले अपने डाइनिंग टेबल पर प्लेट्स, नेपकिन, ग्लास आदि पहले से सेट करके रखें। इससे जब आप खाना सर्व करेंगे तो पहले से ही सारी चीजें मेज पर मौजूद होंगी। पहले से ये तैयारी करके नहीं रखेंगे तो आपका एक पैर डाइनिंग टेबल और दूसरा किचन में रहेगा, जिससे खातिरदारी में कई कमियां आ सकती हैं।

जिस कमरे में मेहमानों को बैठाना है उसकी अच्छे से साफ-सफाई कर लें। मेहमान रुकने आ रहे हैं तो कमरे में रखा फालतू सामान स्टोर रूम में डाल दें। उनका सामान रखने के लिए रैक खाली कर दें।  बाथरूम में एक साफ तौलिये का इंतजाम रखना न भूलें.

विज्ञापन

हर चीज को एंजॉय करें। मेजबान के माथे पर परेशानी की लकीरें मेहमान को कभी अच्छी नहीं लगती। चेहरे पर जरा भी शिकंद न आने दें। अगर रोटी थोड़ी जल गई है तो उसमें अच्छे से घी लगा दें। सब्जी में नमक ज्यादा डल गया है तो नींबू मिला दें। रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलना रोज-रोज नहीं होता। ऐसे में टेंशन साइड में रखकर बस मस्त होकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।

मेहमानों के लिए जब खाना बनाएं तो कोई ऐसी डिश न बनाएं जो आपने पहले कभी नहीं बनाई हो। कुछ ऐसा ही बनाएं जो आप हमेशा से बनाती आ रही हैं। घर आए मेहमानों को जाते समय कुछ न कुछ उपहार देने का भी विधान है। तो विदाई के वक्त अपने मेहमान को घर से खाली हाथ न भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed