{"_id":"59f03bc64f1c1b0d698b75e0","slug":"this-delicious-recipe-of-rice-kheer-or-rasiya-will-add-charm-to-your-chhath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छठ पर्वः प्रसाद के लिए पहली पसंद है रसिया, रेसिपी भी जान लीजिए","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
छठ पर्वः प्रसाद के लिए पहली पसंद है रसिया, रेसिपी भी जान लीजिए
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
चार दिनों तक चलने वाले छठ के महापर्व पर हर एक दिन प्रसाद में कुछ खास बनने का रिवाज है। छठ के दूसरे दिन घरों में प्रसाद के लिए महिलाएं रसिया बनाती हैं। गुड़ और चावल से बनाई जाने वाली खीर को रसिया कहते हैं।
इस प्रसाद को छठ के दूसरे दिन बनाकर सूर्य देवता को चढ़ाया जाता है। इसे रोटी या पूरी के साथ सर्व किया जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने के सही तरीके के बारे में।
सामग्री -
चावल - ½ (80 ग्राम)
गुड़ - 3/4 कप बारीक तोड़ा हुआ (150 ग्राम)
फुल क्रीम मिल्क - 1 लीटर
बादाम - 8-10
काजू - 8-10
किशमिश - 2 टेबल स्पून
इलायची - 5-6

विधि -
- रसिया यानी गुड़ की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बरतन में दूध उबालने के लिए रख दीजिए।
-इसके साथ ही सूखे मेवों को बारीक टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए।
-इसके साथ ही आधा कप चावल साफ करके धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए।
-दूध में उबाल आने पर चावलों को दूध में डाल कर मिला दीजिए। दूध को चम्मच से चलायें और खीर में उबाल आने के बाद गैस को धीमा कर दें। खीर को हर 1-2 मिनट में चलाते रहें ताकि वो बर्तन के तले पर न लगने पाएं।
-दूसरे बरतन में ½ कप पानी और गुड़ डाल कर गैस पर रख लें। जब गुड़ पानी में पूरी तरह से घुल जाए तो गैस बंद कर दें।
-जब चावल मुलायम हो जाएं तब खीर में काजू, किशमिश और बादाम डाल दें। चावल जब दूध में अच्छे से मिल जाए तो उसमें इलायची पाउडर डाल दें।
-खीर के ठंडा हो जाने पर, गुड़ का घोल छलनी से छान कर खीर में मिला दें। खीर बनकर तैयार है।

सुझाव:
-दूध में चावल डालने के बाद उसे हर 1-2 मिनट में चलाते रहें, ताकि खीर बरतन के तले से न लगे।
-गुड को खीर में ठंडा होने के बाद ही डालें क्योंकि गरम खीर में गुड़ डालने पर दूध फट सकता है।