ऐसी महिलाओं को दोगुना है दिल के दौरे का खतरा
हाल में हुए शोध के दौरान महिलाओं और दिल के दौरे के संबंध में चौंकाने वाली जानकारी मिली है।
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्साज साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर के शोध की मानें तो चार या चार से अधिक बार प्रजनन करने वाली महिलाओं को दिल के दौरे का रिस्क अनेय की अपेक्षा दोगुना होता है।
गर्भावस्था का दिल से है संबंध
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि तीन बार से अधिक गर्भधान के बाद महिलाओं में दिल के दौरे से जुड़ा खतरा अधिक हो जाता है।
उनके अनुसार, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव उनके लिए दिल से जुड़े रोगों का रिस्क बढ़ाते हैं।
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि अधिक बार गर्भवती होने वाली महिलाओं की धमनियों में सिकुड़न जल्दी होती है जिससे रक्त का प्रवाह अवरोधित होता है।
इस स्थिति में भी रिस्क है
शोध के दौरान यह भी पाया गया कि अधिक प्रजनन के अलावा, पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से गुजर रही महिलाओं को दिल से जुड़े रोगों का रिस्क भी अधिक होता है।
शोध के दौरान औसतन 45 साल की 1644 महिलाओं को शामिल किया गया है।