आज के इस भागदौड़ भरे जीवन में ज्यादातर लोग अपने खानपान पर ध्यान नहीं देते हैं। किसी भी समय कुछ भी खा लेते हैं। इस वजह से उन्हें पेट संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका कारण है पेट का ठीक से साफ ना होना। पेट साफ नहीं होने से लोगों को एसिडिटी, जलन, ऐंठन और खट्टी डकारें जैसी परेशानियां होती हैं। कुछ लोग तो इसका इलाज कराने के लिए दवा और चूर्ण का सहारा भी लेते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बता रहे हैं जो फाइबर से भरपूर हैं। इन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर पेट से संबंधित परेशानी को दूर कर सकते हैं।
{"_id":"5a59e3434f1c1bab3f8b492a","slug":"these-foods-helps-to-improve-your-digestion-and-clean-your-stomach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेट साफ रखना है तो शाम के नाश्ते में जरूर खाएं ये चीजें","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
पेट साफ रखना है तो शाम के नाश्ते में जरूर खाएं ये चीजें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
constipation
roasted pumpkin seeds
कद्दू के भुने बीज
कद्दू के भुने बीज फाइबर से भरपूर होते हैं। इसका सेवन करने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करने से कब्ज की समस्या नहीं होता क्योंकि इसे पचाना आसान होता है। साथ ही आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। आप इसे शाम के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं क्योंकि वह एक ऐसा समय है जिस टाइम आपको कुछ खाने की क्रेविंग होती है।

Steamed Corn
स्टीम्ड कॉर्न
स्टीम्ड कॉर्न में भी फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसका डाइजेशन धीरे-धीरे होता है और आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती। स्टीम्ड कॉर्न का सेवन करने से आपको पेट साफ करने में तो मदद मिलेगी ही इसके साथ-साथ यह आपके वजन को कम करने में भी बहुत कारगर है। तो अब जब भी आपको मील टाइम से अलग खाने की क्रेविंग हो रही हो तो आप स्टीम्ड कॉर्न का चुनाव कर सकते हैं।

sprouts
स्प्राउट्स
केवल ब्रेकफास्ट नहीं बल्कि शाम के नाश्ते में भी स्प्राउट्स खाना फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में एंजाइम होने की वजह से यह आसानी से पच जाते हैं। अगर आप पाचन तंत्र की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो स्प्राउट्स एक बेहतरीन विकल्प है।

OATS POHA
ओट्स पोहा
अगर आपका कुछ चटपटा स्नैक्स खाने का दिल कर रहा है तो आप इसका हेल्दी वर्जन यानी ओट्स पोहा का सेवन कर सकते हैं। खाने में टेस्ट के साथ-साथ इसे बनाना भी बहुत आसान है। ओट्स फाइबर के सर्वोत्तम आहार स्रोतों में से एक है।