फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   summers fruits that make you cool

गर्मियों में आपको ठंडा रखेंगे ये पांच फल

Sat, 20 Apr 2013 09:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 20 Apr 2013 09:08 PM IST
विज्ञापन
summers fruits that make you cool

गर्मियों में मिलने वाले फल न सिर्फ स्वाद और सेहत के लिहाज लाजवाब हैं बल्कि गर्मियों में आपको ठंडा और तरोताजा रखने में भी मददगार हैं। आइए जानें गर्मियों के ऐसे पांच फलों के बारे में जो तपती गर्मी में आपको तरोताजा रखते हैं और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाते हैं।

विज्ञापन


खरबूज
खरबूज न सिर्फ शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है बल्कि इसमें विटामिन ए, बी, सी और मैग्नीशियम, सोडियम, पोटैशियम जैसे मिनिरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं।
विज्ञापन


इससे कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है इसलिए वजन घटाने और दिल के रोगों में इसका सेवन बहुत फायदेमंद है। रोज गुण के साथ तरबूज खाने से त्वचा की बीमारियां नहीं होतीं। यह शरीर की गर्मी को दूर करता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


जामुन
गर्मियों में मिलने वाला यह फल आपको तरोताजा तो रखता ही है साथ ही यह युरीन से शक्कर की मात्रा को भी कम करता है। इसके अलावा, यह प्यास को शांत करता है और शरीर को भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट देता है।  

लीची
गर्मियों के मौसम में, खासतौर पर मई-जून के महीने में लीची बाजार में आ जाती है। यह फल स्वाद में जितना लाजवाब है, उतनी ही तेजी से शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा इससे शरूर को ग्लूकोज मिलता है जिससे थकान दूर होती है।

आम
वैसे तो आम की तासीर गर्म होती है लेकिन इसे आधे घंटे तक पानी में रखने या फ्रिज में रखने से यह पेट को ठंडक पहुंचाता है। यह बेहद सुपाच्य है इसलिए इसे अधिकतर खाने के बाद ही लेना फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में हैं।


तरबूज
तरबूज में पानी और शक्कर की भरपूर मात्रा होती है जो गर्मियों में आपको डिहाइड्रेशन से दूर रखती है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, बी और सी भी अच्छी मात्रा में होते हैं। हाइपरटेंशन के रोगियों को डॉक्टर अक्सर तरबूज खाने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, यह एसिडिटी में भी आराम दिलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed