{"_id":"60b38ddc52cf6e3f7b52d812","slug":"summer-refreshments-recipes-make-cucumber-and-spinach-raita","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर के खाने में तरोताजगी लाएगा खीरा और पालक का रायता, ये रही रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
दोपहर के खाने में तरोताजगी लाएगा खीरा और पालक का रायता, ये रही रेसिपी
Mon, 31 May 2021 10:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 31 May 2021 10:15 AM IST
सार
गर्मियों में रोजाना दही का सेवन फायदेमंद होता है। ऐसे में स्वाद बढ़ाने के लिए पालक और खीरे का रायता बनाकर तैयार करें।
विज्ञापन
raita
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी के दिनों में रायता खाने का ना केवल स्वाद बढ़ाता है। बल्कि सेहत के लिहाज से भी बढ़िया होता है। रोजाना दही का सेवन शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। तो इस बार तैयार करें पालक और खीरा का रायता। जिसका ताजगीभरा स्वाद सबको पसंद आएगा। ये रही बनाने की आसान सी रेसिपी।
विज्ञापन
पालक और खीरे का रायता
एक कटोरी दही, आधा छोटा प्याज, खीरा, एक कटोरी पालक उबला और पेस्ट के रूप में, भुना जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च।
बनाने की विधि
दही को किसी बड़े बर्तन में लेकर अच्छे से फेंट लें। अब इस फेंटी हुई दही में कटा हुआ प्याज और खीरा डालकर मिला लें। फिर उबला हुआ पालक का पेस्ट डालें और मिलाएं। अब इस मिले हुए दही में नमक स्वादानुसार, भुना जीरा का पाउडर, काली मिर्च डालें। जब ये ठंडा हो जाए तो खाने के साथ परोसें।
विज्ञापन