{"_id":"46b9eff1f86a6c154fde8df00f19a802","slug":"stress-can-reduce-conception-in-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की प्रजनन क्षमता के लिए बड़ा है यह खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
महिलाओं की प्रजनन क्षमता के लिए बड़ा है यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 03 Apr 2014 07:44 AM IST
विज्ञापन
गर्भधारण के लिए प्रयास कर रही महिलाओं के लिए हाल में चौंकाने वाला खतरा सामने आया है।
विज्ञापन
ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अध्ययन की मानें तो तनाव कीवजह से महिलाओं में गर्भधारण की क्षमता 29 प्रतिशत कम हो जाती है।
शोधकर्ताओं ने साल भर तक 401 महिलाओं की जीवनशैली और सेहत से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन किया है।
शोधकर्ता कर्टनी डेनिन जॉनसन लिंच के अनुसार, ''हम अब तक तनाव का महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव का अंदाजा लगाते आ रहे थे लेकिन इस शोध में हमने इसे प्रमाणित किया है।''
शोध के दौरान तनाव ग्रस्त महिलाओं के रक्त से लेकर लार तक की जांच की गई जिसके आधार पर माना गया कि इससे कम उम्र में ही महिलाओं को मेनोपॉज तक का रिस्क हो सकता है।
विज्ञापन
यह शोध ह्यूमन रिप्रोडक्शन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।