फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Street Style GolGappa Pani Easy Recipe to prepare at home gol gappe ka pani banane ki aasan vidhi

GolGappa Pani Easy Recipe: बाजार जैसे गोलगप्पे का चटपटा पानी बनाएं घर पर, आसान है विधि

Sat, 22 Mar 2025 12:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 22 Mar 2025 12:40 PM IST
सार

अगर बाजार जैसे स्वाद वाला चटपटा गोलगप्पे का पानी घर पर बनाना चाहती हैं लेकिन वैसा स्वाद नहीं आ पा रहा है तो इस विधि से गोलगप्पे के पानी को खट्टा-तीखा स्वाद दें।

विज्ञापन
Street Style GolGappa Pani Easy Recipe to prepare at home gol gappe ka pani banane ki aasan vidhi
गोलगप्पे का पानी तैयार करने की विधि - फोटो : PTI

विस्तार

Street Style GolGappa Pani Easy Recipe: गोलगप्पे, पानी पुरी, चटपटे पानी बताशे... नाम तो सुना होगा? भले ही नाम अलग अलग हैं लेकिन ये एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जो लगभग पूरे देश में मिलता है और अधिकतर लोगों के बीच प्रिय है। गोलगप्पे का ऐसा क्रेज है कि इसे खाते खाते पेट तो भर जाता है लेकिन मन नहीं भरता। गली-गली में मिलने वाले इस स्ट्रीट फूड को लोग खाना तो पसंद करते हैं लेकिन अक्सर हाइजीन के कारण मन होते हुए भी सेवन से परहेज करते हैं। लेकिन स्वच्छता के साथ घर पर आसानी से गोलगप्पे बनाकर खा सकते हैं। बाजार में रेडीमेड गोलगप्पे भी मिल जाते हैं। आपको घर पर सिर्फ गोलगप्पे का चटपटा पानी तैयार करना होता है। लेकिन समस्या ये है कि बाजार जैसे स्वाद वाला गोलगप्पे का पानी बनाना नहीं आता है? यहां आपको गोलगप्पे का पानी घर पर बनाने की आसान विधि बताई जा रही है।

विज्ञापन



विज्ञापन




गोलगप्पे का पानी बनाने के लिए सामग्री

पुदीना, धनिया, अदरक, हरी मिर्च, इमली का पानी या आम की सूखी खटाई, भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर,चाट मसाला, नींबू का रस, हींग, नमक और पानी


Food For Navratri: नवरात्रि में नौ दिन का है व्रत तो पहले से तैयार करके रख लें फलाहारी नमकीन
विज्ञापन
विज्ञापन



गोलगप्पे का पानी बनाने की विधि

स्टेप 1- गोलगप्पे का पानी बनाने के लिए पुदीना, धनिया, हरी मिर्च और अदरक के टुकड़े को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें।

स्टेप 2- स्वच्छ पानी में भुना जीरा, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, हींग, चाट मसाला मिलाएं।

स्टेप 3- अब इसमें आधा नींबू का रस मिलाएं। साथ ही इमली का पानी या आम की खटाई का पानी भी मिलाएं।

स्टेप 4- पिसी हुई सामग्री को पानी डालकर अच्छे से मिला लें। खट्टा-मीठा स्वादिष्ट गोलगप्पे का पानी तैयार हैं। चाहें तो पानी में थोड़ी सी बूंदी भी मिला सकते हैं।


Right Way To Make Dal: इस तरह से बनाएंगी अरहर दाल तो फैन हो जाएंगे घरवाले, बार-बार करेंगे डिमांड
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed