{"_id":"d77adcafa6d3181545bd97b56868bffa","slug":"smartphones-can-give-you-wrinkles","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहरे पर झुर्रियों की यह वजह चौंकाएगी आपको","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
चेहरे पर झुर्रियों की यह वजह चौंकाएगी आपको
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 11 Mar 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
कम उम्र में ही अगर चेहरे की झुर्रियां आपकी रौनक घटा रही हैं तो इनकी बड़ी वजह जरूर जानना चाहेंगे आप।
विज्ञापन
हाल में हुए एक शोध की मानें तो लगातार कंप्यूटर पर काम या स्मार्टफोन का इस्तेमाल गर्दन और ठुड्डी पर झुर्रियों की बड़ी वजह हो सकता है।
सीएसीआई इंटरनेशनल कंपनी द्वारा करवाए गए शोध के अनुसार गैजेट्स का आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल कम उम्र में ही गर्दन और ठुड्डी की त्वचा को ढीला कर झुर्रियां बढ़ा सकता है।
शोधकर्ताओं ने इन हिस्सों पर झुर्रियों को 'टेक नेक' नाम दिया है।
सीएसीआई इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक डीएन नैथनसन के अनुसार, ''पिछले कुछ सालों से गैजेट्स का बढ़ता इस्तेमाल हमारे शरीर के विभिन्न हिस्सों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है। इनके इस्तेमाल के दौरान लंबे समय तक एक ही मुद्रा में रहने रहने से टेक नेक की समस्या बढ़ती है।''
विज्ञापन