फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   skirt can risk up cancer

स्कर्ट पहनने वाली महिलाओं के लिए बड़ा है यह खतरा

Sat, 27 Sep 2014 10:31 AM IST
Updated Sat, 27 Sep 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
skirt can risk up cancer

नए शोध से पता चला है कि महिलाओं के स्कर्ट साइज़ का बढ़ना कैंसर के ख़तरे की निशानी हो सकता है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं का कहना है कि 25-26 साल की उम्र के बाद जिन महिलाएं का स्कर्ट साइज़ हर दशक के दौरान बढ़ता है उनमें स्तन कैंसर का ख़तरा अधिक होता है।

शोधकर्ताओं का कहना था, "बीस-तीस की उम्र के बाद से अपने स्कर्ट साइज़ का ध्यान रखकर बढ़ते वज़न पर नज़र रखी जा सकती है।" मोटापे के कारण कैंसर का ख़तरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


महिला कैंसर विभाग से जुड़ीं शोधकर्ता डॉक्टर उषा मेनन ने बीबीसी से कहा, "यदि स्कर्ट साइज़ को अन्य शोधकर्ता भी ब्रेस्ट कैंसर के ख़तरे का संकेतक साबित कर देते हैं तो यह बढ़ते वज़न पर नज़र रखने का बेहद सरल तरीक़ा होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

90 हज़ार महिलाओं पर अध्ययन

skirt can risk up cancer

इस शोध में 50-70 साल के बीच की इंग्लैंड में रह रहीं 90 हज़ार महिलाओं पर अध्ययन किया गया।

तीन साल के अंतराल के भीतर इनमें से 1090 महिलाएं स्तन कैंसर से पीड़ित हुईं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि हर दशक के भीतर स्कर्ट साइज़ में एक यूनिट की बढ़ोत्तरी वाली महिलाओं में स्तन कैंसर का ख़तरा 33 फ़ीसदी तक ज़्यादा था।

कितना है खतरा

skirt can risk up cancer

रिपोर्ट के मुताबिक़ दो यूनिट साइज़ बढ़ोत्तरी वाली महिलाओं में यह ख़तरा 77 फ़ीसदी तक ज़्यादा था।

इस शोध पर टिप्पणी करते हुए ब्रेकथ्रू ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी साइम विंसेट ने कहा, "हम जानते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े 40 प्रतिशत मामलों को फिट रहकर और वज़न नियंत्रित रखकर टाला जा सकता है।"

उन्होंने कहा, "ये शोध बढ़ते वज़न पर नज़र रखने के एक सरल तरीक़े को रेखांकित करता है। महिलाएं अपने बॉडी मॉस इंडेक्स के बजाए स्कर्ट साइज़ को ज़्यादा आसानी से याद रख सकती हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed