फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   skin diseases can be sign of serious disease

त्वचा की इन समस्याओं की वजह कुछ और तो नहीं

Tue, 23 Jul 2013 06:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 23 Jul 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
skin diseases can be sign of serious disease

त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे मुंहासे, रैशेज, ड्राइ स्किन आदि दिखने में भले ही बेहद आम लगें लेकिन कई बार ये कई गंभीर रोगों का संकेत हो सकती हैं।

विज्ञापन


अगर अच्छी तरह इलाज करवाने के बाद भी आपको इन रोगों से पूरी तरह छुटकारा नहीं मिल पा रहा है तो हो सकता है त्वचा की ये समस्याएं आपकी सेहत से जुड़े कुछ गंभीर रोगों का इशारा हों।
विज्ञापन


चेहरे पर अवांछित बाल या मुंहासे
ऐसी कई महिलाएं होती हैं जिनके चेहरे पर लंबे समय तक मुंहासे रहते हैं और दवा के बाद भी पूरी तरह खत्म नहीं होते। या फिर अचानक से चेहरे पर बाल बढ़ने शुरू हो जाते हैं। यह स्थिति हो सकती है पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम नामक समस्याओं को जो आजकल महिलाओं में काफी आम है और उनकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्वचा पर अधिक खुजली
त्वचा पर रैशेज या बहुत अधिक खुजली, अगर बार-बार यह समस्या आपके साथ बनी रहती है तो यह किसी तरह की एलर्जी के भी लक्षण हो सकते हैं। कई बार घास या पौधे, पालतू जानवर, किसी विशेष डाइट या दवा के रिएक्शन से भी इस तरह की एलर्जी हो जाती है।

कमजोर नाखून व बाल
कई बार त्वचा इतनी रूखी हो जाती है कि बालों की जड़ और नाखून कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में बाल झड़ते हैं और त्वचा बहुत रूखी रहती है। यह स्थिति हाइपोथायरॉइड की भी हो सकती है।


त्वचा पर रैशेज या रंग बदलना
कई बार त्वचा इतनी संवेदनशील हो जाती है कि उस पर रैशेज और प्लेक बनने लगते हैं। कभी-कभी स्थिति यह भी होती है कि त्वचा का रंग बदल जाता है। ये सभी लक्षण डायबिटीज के हो सकते हैं। इसके अलावा, डायबिटीज में एड़ियां भी अधिक फटती हैं।

लाल चकत्ते
त्वचा पर बहुत खुजली और लाल चकते 'हेपेटाइटिस सी' का भी संकेत हो सकते हैं। अगर ये समस्याएं आपके शरीर में छह हफ्तों से ज्यादा समय तक हैं तो एक बार डॉक्टर से इसका टेस्ट जरूर करवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed