फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Sawan 2019: importance of panchamrit and how to make it

श्रावण मास 2019: इन 5 चीजों से मिलकर बनता है पंचामृत, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Wed, 17 Jul 2019 02:10 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 17 Jul 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2019: importance of panchamrit and how to make it
पंचामृत - फोटो : Facebook

सावन यानी शिव जी की उपासना का महीना शुरू हो गया है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को यह मास बहुत प्रिय है। कहते हैं हर वो चीज जो शीतलता प्रदान करती है वो भोले नाथ को प्यारी होती है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त उनकी मन से पूजा करते हैं और उन पर फल, फूल, दूध, दही और बेल पत्र चढ़ाते हैं। इसके अलावा भगवान को पंचामृत भी चढ़ाया जाता है और फिर इसे लोगों में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। पांच चीजों से मिलकर बनने वाला पंचामृत शरीर को शुद्ध करता है और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं घर पर पंचामृत बनाने का सही तरीका...

विज्ञापन

Sawan 2019: importance of panchamrit and how to make it
शहद

पंचामृत बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-5 बड़े चम्मच दही
-1 कप दूध
-1 बड़ा चम्मच पीसी हुई चीनी
-1 छोटा चम्मच शहद
-1 छोटा चम्मच घी

विज्ञापन
विज्ञापन

Sawan 2019: importance of panchamrit and how to make it
पंचामृत - फोटो : Facebook
पंचामृत में शामिल की गई चीजों का महत्व
-दूध को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।
-शहद को मिठास के लिए मिलाया जाता है
-घी जीत का प्रतीक है
-चीनी को खुशी के लिए मिलाएं
-समृद्धि और संतान के लिए दही को मिलाया जाता है

एक बड़े कटोरे में सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। आपका पंचामृत बनकर तैयार है। अब आप इसे भोलेनाथ को चढ़ाएं और फिर इसे प्रसाद के रूप में बांटें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed