फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   red wine can prevent cavities

रेड वाइन का ऐसा फायदा देगा पीने का बहाना

Sat, 24 May 2014 08:24 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 24 May 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
red wine can prevent cavities

हाल में हुए शोध की मानेंगे तो रेड वाइन का जाम लेने का नया बहाना मिल सकता है। शोध की मानें तो रेड वाइन या अंगूर के बीज से निकले तत्व दांतों को कैविटी से छुटकारा दिला सकते हैं।

विज्ञापन


जर्नल ऑफ एग्रिकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री में प्रकाशित शोध की मानें तो रेड वाइन और अंगूर के बीज में मौजूद पोलीफेनॉल्स मुंह में बैक्टीरियाई संक्रमण को रोकते हैं जिससे दांतों की सड़न को रोका जा सकता है।
विज्ञापन


शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने दांतों में सड़न पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रेड वाइन, अंगूर के बीज युक्त रेड वाइन और एल्कोहल युक्त वाइन, इथेनॉल व पानी में डालकर इनका तुलनात्मक अध्ययन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने पाया कि रेड वाइन व अंगूर के बीज युक्त रेड वाइन में बैक्टीरिया सबसे जल्दी खत्म हुए।

शोधकर्ताओं ने इन आधार पर माना कि रेड वाइन या अंगूर के बीज दांतों की सड़न के मामले में टूथपेस्ट व अन्य प्रचलित तरीकों से अधिक असरदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed