फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Recipe of Moong Dal mangodi

मूंग दाल की मंगौड़ी बनाने की ये है सही तरीका, रेसिपी नोट कर लें

Fri, 22 Jun 2018 08:20 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
Recipe of Moong Dal mangodi
moong dal vadi
शाम को मेहमानों को स्नैक्स में कुछ क्रिस्पी और गर्मागर्म किलाना चाहते हैं तो मूंग दाल की मंगौड़ी के साथ हरे धनिये की चटनी परोसिए। इसका स्वाद लाजवाब है। 
विज्ञापन


सामग्री
एक छोटी कटोरी मूंग दाल 
एक बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा कप हरा धनिया बारीक कटा
चुटकीभर हींग
एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
नमक स्वादानुसार 
तेल जरूरत के अनुसार 

 

विधि-
सबसे पहले मूंग दाल को साफ करके धो लें और इसे एक बर्तन में 7 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। तय समय के बाद पानी निकालकर मूंग दाल को अच्छे से पीस लें। ध्यान रखें कि दाल का पेस्ट गाढ़ा हो। अब दाल के पेस्ट में हींग, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर मिक्स कर लें। मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करें।  तेल के गरम होते ही दाल का मिश्रण लेकर गोलाकार में पकौड़े बनाते हुए तेल में डालें और सुनहरा होने तक तल लें। सभी पकौड़ों के तलने के बाद आंच बंद कर दें। आपकी मूंग दाल की मंगौड़ी बनकर तैयार है। इसे हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed