फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Recipe of moong dal halwa

बारिश के मौसम में मूंग दाल हलवा खाने का मन हो तो नोट कर लें ये आसान राजस्थानी रेसिपी

Mon, 30 Jul 2018 04:51 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Recipe of moong dal halwa
सामग्री-
विज्ञापन

1 कप मूंग की धुली दाल
1 कप देसी घी
1 1/2 कप चीनी
1 मावा
1/4 कप काजू
1/4 किशमिश
1/4 कप बादाम
1 चम्मच छोटी इलाइची पाउडर

विधि-
मूंग की दाल को अच्छी तरह से धोकर 2-3 घंटे पानी में भिगो दें। दाल को पानी से निकाल कर बिना पानी डाले मिक्सी में अच्छे से पीस लें पर इसे ज्यादा बारीक ना करें। कढाई को गैस पर रखें और उसमें घी डालकर गर्म होने दें।

अब इसमें दाल डाल दें और कलछी से चला-चला कर 20-25 मिनट तक  मध्यम आँच पर अच्छी तरह भूनें (भुनी हुई दाल कढाई से नहीं चिपकती और घी भी अलग होता दिखता है)। दाल भुनने के बाद इसे किसी प्याले में अलग से निकाल कर रख लें।

अब कढाई में मावा डालकर धीमी आँच पर भूनें और फिर इसे दाल में मिला दें। एक बर्तन में चीनी और चीनी की बराबर मात्रा में पानी उबाल आने तक गैस पर रखें और 1-2 मिनट पकाकर चाशनी तैयार कर लें।

इस चाशनी को दाल में मिलाएं और साथ में काजू-किशमिश भी डाल दें। अब धीमी गैस पर हलवे को 5-7 मिनट तक भूनें और फिर गैस बंद कर दें। अब इसमें पिसी हुई इलाइची मिला लें। आप का मूंग दाल का हलवा तैयार है।

हलवे को किसी प्याले में निकालें और ऊपर से बारीक कतरे हुए बादाम डालकर गरमा-गरम सर्व करें और खाएं. ठंडा हो जाने पर इसे फ्रीज़ में रख दें और अगले 7 दिनों तक इस हलवे का मजा ले सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed