{"_id":"5c45c2dabdec224b6317a7ae","slug":"recipe-of-khoya-puri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आटे और सब्जी की पूरी तो कई बार खाई होगी इस बार ट्राई करें खोआ पूरी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आटे और सब्जी की पूरी तो कई बार खाई होगी इस बार ट्राई करें खोआ पूरी
Fri, 25 Jan 2019 11:02 AM IST
मंजू ममगाईं
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Published by: मंजू ममगाईं
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
khoya puri
अब तक आपने कई तरह की पूरियों का स्वाद चखा होगा जैसे पालक पूड़ी, मैदे की पूड़ी या फिर सादे आटे की पूड़ी पर क्या कभी खोआ पूरी ट्राई की है।अगर नहीं तो अगली बार घर पर जरूर ट्राई करें खोए की पूड़ी।आइए आपको बताते हैं इस टेस्टी पूड़ी को बनाने का सबसे आसान तरीका जिससे आप घर पर ही झटपट तैयार कर सकती हैं। तो इस बार अपने अपनों को खिलाएं ये खास पूरी।
विज्ञापन
khoya puri
सामग्री:
200 ग्राम खोआ (मैश किया हुआ)
2 कप गेहूं का आटा
1/4 टीस्पून जीरा
10-12 साबूत कालीमिर्च
2 हरी इलायची
1/4 टीस्पून सौंफ
2 टेबलस्पून शक्कर
15-15 बादाम और पिस्ता
तलने के लिए तेल
200 ग्राम खोआ (मैश किया हुआ)
2 कप गेहूं का आटा
1/4 टीस्पून जीरा
10-12 साबूत कालीमिर्च
2 हरी इलायची
1/4 टीस्पून सौंफ
2 टेबलस्पून शक्कर
15-15 बादाम और पिस्ता
तलने के लिए तेल
विज्ञापन
विज्ञापन
khoya puri
विधि:
मिक्सर में जीरा, कालीमिर्च, इलायची, सौंफ, शक्कर, बादाम और पिस्ता दरदरा पीस लें।
इस मिक्स्चर को खोआ में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
एक अन्य बाउल में गेहूं का आटा, 1 टेबलस्पून तेल (मोयन के लिए) और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गूंध लें। 5 मिनट तक ढंककर रखें।
लोई लेकर 1-2 टीस्पून स्टफिंग करके पूरी बेलें।
गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें।