{"_id":"5b2cb63d4f1c1b614d8b7a9b","slug":"recipe-of-dry-fruits-dahi-vada-chaat-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेवा दही बड़ा चाट बनाने का आसान और टेस्टी तरीका","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मेवा दही बड़ा चाट बनाने का आसान और टेस्टी तरीका
ज्योति मोघे, भोपाल रीडर
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
एक कटोरी भीगी हुई उड़द की दाल, चुटकी भर हींग, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश दो चम्मच, इमली की चटनी, चीनी मिला हुआ गाढ़ा दही फेटा हुआ, लाल मिर्च पाउडर, भूना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर।

विधि
सबसे पहले भिगोई दाल का पानी निकालकर, मिक्सी में पीस लें। फिर उसमें नमक-हींग मिलाकर इतनी अच्छी तरह फेटें की वह हल्का-सा हो जाए। फिर स्टफिंग की सामग्री को अच्छे से मिला लें।
-अब हाथ पानी में भिगोकर दाल का मिश्रण उठाकर, उसमें मेवे का मिश्रण भरकर गोल आकार का करें। फिर कड़ाही में तलने के लिए डाल दें और मंदी आंच पर तलें।
-जब बड़ा पक जाए, तब गुनगुने पानी में डालकर भीगने दें और जब यह पानी को सोख ले, तब हल्के हाथों से दबाकर पानी निकाल लें।
-सर्व करते समय पहले तला हुआ दही बड़ा रखें फिर दही चटनी लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डालें और ठंडे-ठंडे, खट्टे-मीठे दही बड़े को इमली की चटनी के साथ सर्व करें।