फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   paniyaram easy recipe in hindi

बचे हुए इडली के घोल से बनाएं स्वादिष्ट पनियारम

Thu, 24 Jun 2021 08:45 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 24 Jun 2021 08:45 AM IST
सार

बचे हुए इडली के घोल से आप एक से बढ़कर एक रेसिपी बना सकते हैं। इन रेसिपी में ही एक खास डिश है पनियारम। इसे बनाना बहुत आसान है और यह जल्दी से तैयार भी हो जाते हैं। बच्चों को खासकर यह बहुत अच्छे लगते हैं। 

विज्ञापन
paniyaram easy recipe in hindi
पनियारम - फोटो : Amar ujala rasoi se

विस्तार

कई बार इडली- सांभर बनाने के बाद घोल बच जाता है। ऐसे में आप इस घोल से पनियारम तैयार कर सकते हैं। यह इडली के घोल से बना हुआ एक नाश्ता है। इस रेसिपी में अप्पम पैन का उपयोग करें। पनियारम को तमिलनाडु में कुज्ही प्नियारम भी कहा जाता है और इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। कई लोग इडली के घोल में गुड़ डालकर मीठे पनियारम भी बनाते हैं। यह स्वाद में भी बहुत अच्छे लगते हैं। आइए जानते हैं पनियारम बनाने का तरीका।

विज्ञापन

सामग्री-

2 कपी इडली का घोल

आधा चम्मच राई

1 मध्यम प्याज

आधी हरी मिर्च

हरा धनिया 

आधा चम्मच तेल 

नमक स्वादानुसार

विधि-

इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले इडली का घोल तैयार करें। अब नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें। उसमें राई डालें। राई के फूटने पर तेल में करी पत्ते, हरी मिर्च और बारीक कटा हुआ प्याज डालें। प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भून लें। गैस बंद करके इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। एक बड़े कटोरे में इडली को घोल निकाल लें। उसमें प्याज का मिश्रण, हरा धनिया और नमक डालें। घोल को एकदम गाढ़ा न होने दें, थोड़ा पानी मिलाएं। एक अप्पम पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें। पैन के हर गोलाकार सांचे में तेल की कुछ बूंदे छिड़क दें। पैन के हर एक सांचे में एक चम्मच भर के घोल डालें। पैन को ढक्कन से बंध कर दें। 2 से 3 मिनट के लिए निचली सतह को हल्की सुनहरी होने तक पका लें। ढक्कन हटाकर पनियारम को चम्मच से पलट दें। टमाटर की चटनी, नारियल की चटनी और सांभर के साथ या टोमेटो केचप के साथ परोसें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed