{"_id":"5df397798ebc3e879b77e96b","slug":"paneer-pasanda-recipe-in-hindi-how-to-make-paneer-pasanda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर पर ऐसे बनाएं पनीर पसंदा, स्वाद नहीं भूल पाएंगे खाने वाले","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
घर पर ऐसे बनाएं पनीर पसंदा, स्वाद नहीं भूल पाएंगे खाने वाले
Sat, 14 Dec 2019 10:01 AM IST
निलेश कुमार
संतोष राणा
संतोष राणा
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
paneer
- फोटो : paneer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनीर की सब्जी भला किसे पसंद नहीं होती। पनीर की कई तरह की सब्जियां बनती है। मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, पनीर मसाला, बटर पनीर वगैरह वगैरह। आज हम आपको बताने जा रहे हैं पनीर पसंदा की रेसिपी। तो सबसे पहले बताते हैं कि इसके लिए क्या सामग्री तैयार करनी है।
सामग्री
विज्ञापन
सामग्री
- 300 ग्राम पनीर
- 20 ग्राम किशमिश
- 20 ग्राम काजू टुकड़ा
- 20 ग्राम अरारोट
- 20 ग्राम मैदा
- 500 मिली रिफाइंड तेल
- 01 चुटकी केसर
- 02 चम्मच क्रीम
- नमक स्वादानुसार
ग्रेवी के लिए सामग्री
- 100 ग्राम प्याज
- 200 ग्राम टमाटर
- 25 ग्राम काजू टुकड़ा
- 25 ग्राम मगज
- 02 छोटे चम्मच अदरक
- लहसुन पेस्ट
- 02 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
- 04 नग सफेद इलायची
- 04 नग लौंग
- 25 ग्राम मावा (खोया)
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे बनाएं
- 300 ग्राम पनीर में से 25 ग्राम पनीर कम करके बाकी पनीर के पतले-पतले टुकड़े काटकर रख लें। अब काजू, किसमिस, नमक एवं केसर डालकर मिला लें। मैदा एवं अरारोट में नमक एवं पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाकर रख लें।
- पनीर के आधे टुकड़ों को रखकर पनीर पर बराबर-बराबर मिश्रण रखें एवं बाकी पनीर के टुकड़ों को ऊपर से रखकर सैंडविच की तरह बना लें। एक कड़ाही में तेल गरम करें और पनीर के सैंडविचों को घोल में डुबोकर एक-एक करके सुनहरे होने तक फ्राई कर लेंं।
- प्याज, अदरक एवं लहसुन पेस्ट बना लें। अब टमाटर, मगज, काजू को भी पीसकर पतला पेस्ट बना लें। एक कड़ाही में 100 ग्राम तेल गरम करें और लौंग और इलायची डालकर एक मिनट फ्राई करें और उसमें प्याज का पेस्ट डाल दें।
- इस मिश्रण को तेल के ऊपर आने तक फ्राई करते रहें, उसके बाद टमाटर का पेस्ट डालें तथा हल्की आंच पर 7-8 मिनट पकने के बाद लाल मिर्च, नमक एवं मावा डालें। अब इसे भी थोड़ी देर पका लें। इसके बाद एक कप पानी डालकर पकाएं।
- अब पनीर के टुकड़ों को तिकोना काटकर एक बाउल में रखें, ऊपर से ग्रेवी डालें और क्रीम डालकर परोसें।