फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   obesity rises risk of lung disease

मोटापे का यह नुकसान नहीं जानते होंगे आप

Tue, 08 Jul 2014 12:06 PM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
obesity rises risk of lung disease

दिन-प्रतिदिन अगर आपका वजन बढ़ता ही जा रहा है तो यह न सिर्फ आपके लिए दिल के रोगों या फर्टिलिटी आदि की वजह है बल्कि फेफड़े से जुड़े रोगों की भी वजह हो सकता है।

विज्ञापन


जर्मनी और अमेरिका के वैज्ञानिकों की टीम ने अपने शोध में माना है कि फेफड़े से जुड़े गंभीर रोग क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पुमोनरी डिजीज (सीओपीडी) की बड़ी वजह पेट और कमर पर जमा चर्बी है।
विज्ञापन


बढ़ती कमर यानी खतरे का इशारा

obesity rises risk of lung disease

शोधकर्ताओं ने 10 सालों तक 50 से 70 साल की उम्र वाले 1,13,000 पुरुषों व महिलाओं पर किए गए अपने शोध के आधार पर यह दावा किया है।

उनके अनुसार, 46 इंच से अधिक कमर वाले पुरुष और 43 इंच से अधिक कमर वाली महिलाओं को यह रिस्क सबसे अधिक होता है।

बीएमआई और फेफड़े का संबंध

obesity rises risk of lung disease

शोधकर्ता गुंडूला बेहरन्स के अनुसार, ''हमने शोध में पाया कि ओवरवेट लोगों में सीओपीडी की आशंका सबसे अधिक होती है।''

उनक अनुसार मोटापे के कारण सांस लेने में समस्या होने से कई बार सीने में संक्रमण हो जाता है जो सीओपीडी में बदल सकता है। इतना ही नहीं, सीओपीडी के लिए मोटापा सिगरेट पीने के समान ही बड़ा कारण है।

यह शोध कैनेडियन अमेरिकन एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed