फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   obesity cut 14 years of lifespan

जिंदगी के 14 साल कम कर देगी आपकी यह गलती

Mon, 14 Jul 2014 09:49 AM IST
Updated Mon, 14 Jul 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
obesity cut 14 years of lifespan

अगर आप अपने बढ़ते वजन पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, न तो डाइट सेहतमंद लेते हैं और न ही खुद को फिट करने के लिए कसरत करते हैं तो आप अपने जीवन के 14 साल कम कर रहे हैं।

विज्ञापन


यकीन नहीं आता तो अमेरिका के नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट द्वारा करवाए गए शोध पर गौर करें। शोधकर्तां का दावा है कि मोटापे के शिकार वे लोग जिनका बीएमआई 40 से अधिक है, उनका जीवनकाल 14 साल घट जाता है।
विज्ञापन


कई रोगों का है खतरा

obesity cut 14 years of lifespan

पिछले 20 अलग-अलग शोधों के आधार पर किए गए इस अध्ययन में अत्याधिक मोटापे के कारण दिल के रोगों, कैंसर और डायबिटीज जैसे रोगों की आशंका जताई है।

उन्होंने अपने अध्ययन में अधिक बीएमआई वाले लोगों के वजन की तुलना सामान्य वजन वाले लोगों से की है और इसी आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।

शोधकर्ता कैरी कितहारा के अनुसार, ''हमने अपने अध्ययन में पाया कि मोटापे की समस्या जिन लोगों को है उनकी मृत्यु दर सामान्य वजन वाले लोगों की अपेक्षा 2.5 गुना अधिक है।''

ये उपाय हैं मददगार

obesity cut 14 years of lifespan

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि खानपान और जीवनशैली पर नियंत्रण, कसरत और सेहतमंद डाइट की मदद से वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है और असमय मृत्यु के रिस्क को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed