फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   new tooth brush that clean teeth in 6 seconds

महज़ छह सेकेंड में दाँतों को करें चकाचक

Mon, 07 Oct 2013 11:52 AM IST
Updated Mon, 07 Oct 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
new tooth brush that clean teeth in 6 seconds
दांत के डॉक्टरों की एक टीम ने एक ऐसा टूथ ब्रश तैयार किया जो दांतों को महज़ छह सेकेंड में अच्छी तरह से साफ़ कर सकता है।
विज्ञापन


बिज़ीडेंट नाम की ब्रश कंपनी ने इस ब्रश को बनाने के लिए उसी स्कैनर का प्रयोग किया जिसकी मदद से दाँतों के डॉक्टर ब्रेसेस लगाते हैं।

दांतों के दर्द में तुरंत आराम पहुँचाएंगे ये उपाय
विज्ञापन


स्कैन करने के बाद कंपनी 3डी प्रिंटर पर हर आदमी के हिसाब से ख़ास क़िस्म का यह ब्रश तैयार करती है।

हर ब्रश में 400 महीन नर्म रेशे होते हैं और इस ब्रश को किसी विग की तरह दांतों पर पहन लेना होता है। पहनने के बाद लोगों को अपने दांत पीसने की मुद्रा में मुंह के अंदर चलाने होते हैं और वो साफ़ हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे बनाने वालों का दावा है कि यह ब्रश उन ग़लतियों को ज़रा भी नहीं करता जो ब्रश करते वक़्त आम लोग करते हैं।

'और पड़ताल ज़रूरी'
विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इस ब्रश को लेकर और शोध करने की ज़रुरत है।

ब्रिटिश डेंटल एसोसिएशन के वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफ़ेसर डेमियन वाल्म्स्ली कहते हैं, "यह ब्रश असामान्य है। यह जांचना बाक़ी है कि यह नया टूथ ब्रश क्या पूरी तरह से सुरक्षित है।"

यह ब्रश चाहे जितना भी बेहतर साबित हो लेकिन इसे लेने वाले लोगों की तदाद लंबे समय तक कम ही रहने वाली है क्योंकि एक ब्रश की क़ीमत भारतीय मुद्रा में 25 हज़ार रुपयों से ज़्यादा होगी। इतना महँगा होने के बावजूद यह ब्रश महज़ साल भर ही चलेगा।

इसके निर्माताओं का कहना है कि कुछ दिनों के बाद ब्रश सस्ते होंगे, लगभग साढ़े आठ हज़ार के आस पास।

कंपनी कहती है, "इस ब्रश से दांत इसलिए इतनी जल्दी साफ़ हो जाते हैं क्योंकि आप सभी दांतों को एकसाथ मांज रहे होते हैं।

यह ब्रश बिना किसी ख़ास प्रयास के दांतों के कोने-कोने तक जा कर सफ़ाई करता है और यहाँ तक कि दांतों के बीच में भी।

सारी दुनिया में प्रचलित टूथ ब्रश की डिज़ायन में परिवर्तन लाने के प्रयास सालों से चल रहे हैं।

एक इसी तरह के प्रयास में न्यूयॉर्क स्कूल ऑफ़ विज़ुवल आर्ट्स के एक पूर्व छात्र ने किसी चबाई हुई दातून की तरह का एक टूथब्रश तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed