{"_id":"8fe53d9530d9f50818f1b6d71c175e07","slug":"new-medicine-for-heart-attack-and-stroke","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल का दौरा और स्ट्रोक रोकेगी नई दवा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
दिल का दौरा और स्ट्रोक रोकेगी नई दवा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल के रोगियों के लिए राहत की खबर है। वैज्ञानिकों ने खून में मौजूद प्लेटलेट प्रोटीन से एक ऐसी दवा तैयार की है जो दिल के दौरे और स्ट्रोक से बचाव करेगी। यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलीना स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने यह दवा तैयार की है।
विज्ञापन
शोधकर्ता स्टीफन होली का दावा है कि दिल के दौरे से बचाव के लिए उपलब्ध दवाओं में यह अब तक की सबसे कारगर दवा हो सकती है। शरीर के रक्त संचार में प्लेटलेट्स का अहम रोल है क्योंकि उनके बिना एक छोटी सी चोट से भी शरीर का सारा रक्त बह सकता है।
विज्ञापन
हार्ट अटैक के दौरान कई बार यही प्लेटलेट्स नसों और आर्ट्रीज में प्रवाहित होने वाले रक्त को ब्लॉक कर देते हैं जिससे ऑक्सीजन पास नहीं हो पाती है जिसे थ्रोंबोसिस कहते हैं। इसमें व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने 'एक्टिविटी बेस्ट प्रोटीन प्रोफाइलिंग' तकनीक के जरिए कोशिकाओं में प्रोटीन की गतिविधियों को जांचा। यह तकनीक कैंसर के रिसर्च में भी इस्तेमाल होती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि प्रोटीन प्लेटलेट में मौजूद कुछ ऐसे तत्व हैं जो प्लेटलेट को सक्रिय रखने में मदद करते हैं और रक्त का थक्का नहीं जमने देते।
होली बताते हैं कि अब इस प्रोटीन का पशुओं पर इस्तेमाल करके इस शोध को उनकी टीम आगे बढ़ाएगी और इससे प्राप्त निष्कर्ष के आधार पर दवा की दिशा में काम करेगी।
इस शोध का विस्तृत विवरण केमेस्ट्री एंड बायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।