{"_id":"b7a0af91bad7de8cbabd93cc13fd177c","slug":"natural-mosquito-repellent-remedies","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमाएं मच्छर दूर भगाने के कुदरती उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
आजमाएं मच्छर दूर भगाने के कुदरती उपाय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Jul 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के मौसम में मच्छर रात की नींद उड़ा देते हैं? कई बार मच्छरों से बचाव के लिए हम आमतौर पर जिन मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं, या तो मच्छरों पर उनका अधिक असर नहीं पड़ता या फिर धुएं से हमारा ही दम घुटने लगता है।
विज्ञापन
ऐसे में मच्छरों से बचाव के लिए ये प्राकृतिक उपाय बहुत मददगार हो सकते हैं। ये न सिर्फ किफायती हैं बल्कि सेहत की दृष्टि से भी इनका कोई नुकसान नहीं है।
लौंग का तेल
कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि लौंग के तेल की महक से मच्छर दूर भागते हैं। लौंग के तेल को नारियल तेल में मिलाकर त्वचा पर लगाएं, इसका असर ओडोमॉस से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
जानिए कैसे लोगों को मच्छर अधिक काटते हैं।
विज्ञापन
नीम का तेल
अमेरिका की नेशनल रिसर्च काउंसिल ने भी अपने शोध में माना है कि नीम का तेल किसी भी रिपेलेंट से अधिक प्रभावी है। इतना ही नहीं, इसका पेड़ लगाने से भी मच्छर कम आते हैं।
अजवायन पाउडर
एक थाई शोध के अनुसार, अजवायन से मच्छर दूर रहते हैं। जिन जगहों पर मच्छर अधिक लगते हैं, वहां पर अजवायन छिड़क दें या अजवायन का पाउडर डाल दें।
सोयाबीन का तेल
सोयाबीन के तेल से त्वचा की हल्की मसाज करें। इससे मच्छर दूर रहेंगे। इसके अलावा यूकोलिप्टस का तेल भी बहुत कारगर है।
गेंदा
गेंदे के फूल की सुगंध न सिर्फ आपको ताजगी से भर देती है बल्कि मच्छर भी दूर भगाती है। गेंदे का पौधा न सिर्फ अपने बगीचे में रखें बल्कि बालकनी में भी इन्हें लगाएं जिससे शाम के समय मच्छर घर में न घुसें।
लहसुन
लहसुन की कच्ची कलियां चबाने से भी मच्छर दूर रहते हैं।
काली मिर्च
काली मिर्च के अरोमा वाला तेल भी मच्छर भगाने में मददगार है।