{"_id":"f333bb4b761e1a1a438acc70d72f622e","slug":"mustache-pollen-allergy-risk","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंछ रखने का यह नुकसान चौंका देगा आपको","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मूंछ रखने का यह नुकसान चौंका देगा आपको
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 15 Nov 2013 07:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माचो दिखने की ख्वाहिश में अगर आप लंबी मूंछे रखते हैं तो इनपर ताव देना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
रणवीर जैसी मूंछें चाहिए तो आजमाएं ये उपाय
ब्रिटिश शोध की मानें तो मोटी और घनी मूंछ रखने वाले पुरुषों को एलर्जी का रिस्क अधिक रहता है। शोध में माना गया है कि मूंछ रखने वाले पुरुषों को धूल और पौधों से एलर्जी का रिस्क सबसे अधिक होता है।
मूंछों पर ताव देना है तो अपनाएं ये उपाय
विज्ञापन
वैसे तो मूंछों का यह मुकसान जानने के बाद इन्हें शेव कराना ही समझदारी है लेकिन फिर भी आप अपनी मूंछों से मोह रखते हैं तो इस शोध में आपके लिए भी उपाय है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि दिन में दो बार लिक्विड साबुन से अगर आप चेहरा साफ करते वक्त मूंछों को भी अच्छी तरह साफ करें तो एलर्जी का रिस्क कम हो सकता है।
शोधकर्ता व 'बीट योर एलर्जी' किताब के लेखक डॉ. रॉब हिक्स के अनुसार, ''कपड़े, त्वचा और बालों की तरह मूछों पर भी धूल और गंदगी के कण चिपक जाते हैं जिन्हें अगर लंबे समय तक आप साफ न करें तो ये एलर्जी की वजह हो सकते हैं।''
अब आपका अपनी मूंछों के बारे में क्या ख्याल है?