{"_id":"5b6bd212371484cef76a5c79bb9ee2e0","slug":"how-to-groom-mustache-like-ranveer-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणवीर जैसी मूंछें चाहिए तो आजमाएं ये उपाय","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
रणवीर जैसी मूंछें चाहिए तो आजमाएं ये उपाय
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 11 Nov 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का फिल्म 'रामलीला' में मूंछों वाला लुक फैशनपरस्तों के लिए नया स्टाइल स्टेटमेंट है।
विज्ञापन
मूंछों पर ताव देना है तो अपनाएं ये उपाय
रणवीर के अलावा शिखर धवन, आमिर खान, सलमान खान के घनी मूंछों वाले माचो लुक काफी चर्चा में रहे हैं। लेकिन अब, रणवीर के इस माचो लुक को सीजन का हॉट फैशन कहें तो गलत न होगा।
विज्ञापन
मूंछों से पुरुषों की सेहत का ऐसा संबंध नहीं जानते होंगे आप
विज्ञापन
रणवीर खुद अपनी मूंछों के पीछे अपनी मेहनत के बारे कई बार मीडिया के आगे यह जिक्र कर चुकें हैं कि मूंछों पर रोज तेल लगाने से लेकर अपनी डाइट तक, उन्होंने इस लुक के लिए कई बदलाव किए हैं।
अगर आप ऐसी मूंछों के साथ अपने लुक में कोई नया प्रयोग करना चाहते हैं तो ये उपाय आपके काफी काम आएंगे।
ट्रिम से कुछ समय करें परहेज
मोटी और बड़ी मूंछों के लिए आपको कुछ दिनों के लिए मूंछों की ट्रिमिंग का मोह छोड़ना होगा। इससे मूंछों के बाल मोटे होंगे और उन्हें शेप देने में आपको आसानी होगी।
रोज शेप दें
आपको जिस शेप में मूंछे चाहिए, मूंछों पर कंघे से रोज उसी दिशा में शेप दें। इससे मूंछों की लंबाई उसी आकार में होगी जो आप देना चाहते हैं।
जेल या बीयर्ड वैक्स
हेयर जेल या बीयर्ड वैक्स का मूंछों पर रोज इस्तेमाल करें। इन्हें मूंछों पर लगाकर आप मनचाहे तरीके से शेप दें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से मूंछें इसे शेप में रहेंगी।
ग्रूमिंग पर दें ध्यान
मूंछों को भी बालों की तरह सफाई की जरूरत है। इनकी ऑयलिंग व शैंपू में कोताही न बरतें।