{"_id":"489335eb49039ae4c2dd8099745c535f","slug":"mouthwash-can-cause-oral-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउथवॉश का इस्तेमाल बढ़ा सकता है यह खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
माउथवॉश का इस्तेमाल बढ़ा सकता है यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 05 Apr 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
कीटाणुओं से लड़ने और मुंह को तरोताजा रखने वाले माउथवॉश का विज्ञापन देखकर अगर आप भी इनका इस्तेमाल अधिक करते हैं तो जरूर सावधान हो जाएं।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो डेंटल स्कूल के शोध की मानें तो दिन में तीन बार माउथवॉश का इस्तेमाल करने वाले लोगों को मुंह के कैंसर का रिस्क अधिक होता है।
शोधकर्ता डेविड कॉनवे के अनुसार, ''शोध में हमने पाया कि जो लोग केमिकल युक्त माउथवॉश से दिन में कई बार कुल्ला करते हैं उन्हें मुंह और गले के कैंसर की रिस्क अधिक होता है। ऐसे में लोगों को इसे अपना रुटीन नहीं बनाना चाहिए।''
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि अल्कोहल युक्त माउथवॉश से इस रोग का खतरा अधिक होता है इसलिए माउथवॉश के लेबल को सही तरह से जरूर पढ़ें।
शोध के दौरान 1,962 कैंसर के मरीजों और 1,993 स्वस्थ लोगों पर यह अध्ययन किया गया है। ओरल ओन्कोलॉजी जर्नल में यह शोध प्रकाशित हुआ है।