{"_id":"5d15fcb18ebc3e3cd728f71c","slug":"monsoon-recipe-crispy-fried-paneer-fingers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं फ्राइड पनीर फिंगर्स, जानिए विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं फ्राइड पनीर फिंगर्स, जानिए विधि
Sat, 29 Jun 2019 06:53 AM IST
मोना नारंग
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Sat, 29 Jun 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के कई हिस्सों पर मानसून दस्तक दे चुका है। वहीं देश के कई इलाके उम्मीद लगाएं बैठे हैं कि कब उनके यहां झमाझम बारिश होगी। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। बरसात के मौसम में चाय की चुस्की के साथ कुछ क्रिस्पी और चटपटा खाने का दिल हर किसी का करता है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं घर पर क्रिस्पी पनीर फिंगर्स बनाने की सरल विधि।
विज्ञापन
सामग्री
120 ग्राम फिंगर शेप में कटे हुए पनीर, 10 ग्राम अदरक का पेस्ट, 5 ग्राम लहसुन का पेस्ट, 1 नींबू , दस ग्राम मैदा, रोस्टेड बेसन 30 ग्राम, 2 ग्राम कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 10 ग्राम गरम मसाला, 2 ग्राम अजवाइन, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर। साथ में कोटिंग के लिए ब्रेड क्रम्ब्स (ब्रेड का चूरा) और तलने के लिए तेल।

मस्टर्ड मायोनीज सॉस बनाने के लिए
मायोनीज 30 ग्राम, चिली सॉस आवश्यकतानुसार, 5 ग्राम मस्टर्ड सॉस। गार्निशिंग के लिए साबुत रोस्टेड सरसों। मस्टर्ड मेयोनीज बनाने के लिए एक बर्तन में मेयोनीज, मस्टर्ड सॉस, चिली सॉस और थोड़ा नींबू का रस लें। इन सबको अच्छी तरह से मिक्स कर लें। रोस्टेड सरसों से इसकी गार्निशिंग कर लें।

यों बनाएं
कटे हुए पनीर को एक प्लेट में लें। अदरक-लहसुन के पेस्ट और नींबू के रस से पनीर की कोटिंग कर लें। लगभग 15 मिनट के लिए इसे फ्रिज में रखें। एक अलग बर्तन में मैदा, रोस्टेड बेसन, अजवाइन, कश्मीरी मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक लें। इन सबको मिलाते हुए पानी की मदद से गाढ़ा घोल तैयार करें। इस घोल में एक-एक करके पनीर फिंगर को डालें। फिर इसके ऊपर ब्रेड क्रम्ब्स लपेटें।
कोटिंग के बाद पनीर को गर्म तेल में डालकर तलती जाएं। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक तलना है। कड़ाही से निकालने के बाद पनीर फिंगर्स को टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि इससे एक्स्ट्रा तेल बाहर निकल जाए। तैयार पनीर फिंगर्स को मस्टर्ड मेयोनीज या मीठी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।