फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   mirchi vegetable easy recipe in hindi

चटपटा खाने का हो रहा है मन तो बनाएं मिर्च की लाजवाब सब्जी

Sun, 04 Jul 2021 08:55 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 04 Jul 2021 08:55 AM IST
सार

मोटी मिर्च बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाती है और यदि व्यवस्थित तरीके से इसकी सब्जी को बनाया जाए तो यह स्वाद में एक नंबर लगती है। इस सब्जी को आप कभी भी बना सकते हैं, खासकर जब आपका चटपटी सब्दी खाने का मन कर रहा हो। 

विज्ञापन
mirchi vegetable easy recipe in hindi
cooking - फोटो : Social Media

विस्तार

कभी-कभी ऐसा होता है कि हमें सब्जियों का स्वाद आना बंद हो जाता है। हमारा मन करता है कि कुछ चटपटा बनाया जाए। ऐसे में मिर्च की सब्जी बनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। मोटी वाली मिर्च को अलग अंदाज में बनाया जाए तो यह एकदम लाजवाब लगती है। खासकर जब मौसम एकदम बढ़िया हो, तब तो इसका कोई जवाब ही नहीं। आइए जानते हैं मोटी मिर्च बनाने की आसान रेसिपी। 

विज्ञापन

सामग्री-

मोटी हरी मिर्च- 200 ग्राम

अदरक- 1 छोटा चम्मच बारीक कटी हुई

प्याज- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ

बेसन- 1 बड़ा चम्मच

नमक- स्वादानुसार

हल्दी- छोटा चम्मच

जीरा- 1 छोटा चम्मच

सौंफ- 1 छोटा चम्मच

सरसों- छोटा चम्मच

नमक- स्वादानुसार

नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच

तेल- 2 बड़े चम्मच

विधि-

मिर्च को पतली और लंबी फांकों में काट लें। इन पर नींबू का रस डालें। बेसन और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि बेसन मिर्च पर पूरी तरह से लिपट जाए। पैन में तेल गर्म करके मिर्च को शैलो फ्राई करें। कुरकुरी हो जाने पर पैन से इन्हें निकाल लें। बचे हुए तेल में जीरा, सरसों, सौंफ डालें। साथ ही अदरक और प्याज़ डालकर भूनें। हल्दी मिलाएं। प्याज के हल्के भूरे हो जाने पर कुरकुरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 

विज्ञापन

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed