{"_id":"0e52ab7e06b5fba87cc6d58385d6c1ab","slug":"men-sperm-can-carry-diabetes-in-kids","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषों के वीर्य से बच्चों को हो सकता है यह खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
पुरुषों के वीर्य से बच्चों को हो सकता है यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 24 Jan 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपान पर नियंत्रण न रख पाने वाले पुरुषों के लिए बुरी खबर है। हाल में चीन के एक शोध की मानें तो बहुत अधिक खाने वाले पुरुषों के वीर्य से उनके बच्चों के लिए डायबिटीज टाइप 2 का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
प्रोसीडिंग ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो मोटापे से ग्रसित पुरुषों के वार्य से उनके बच्चों में डायबिटीज का संबंध देखा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने यह शोध चूहों पर किया जिसमें उन्होंने अधिक खाने वाले चूहों के वीर्य और डीएनए का अध्ययन करके यह निष्कर्ष निकाला है।
शोधकर्ता डॉ. सन के अनुसार, ''इस अध्ययन में हमने पाया कि पुरुषों में मोटापे का संबंध उनके बच्चों में डायबिटीज टाइप 2 और मेटाबॉलिक समस्याओं से हो सकता है।''
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने 402 अलग-अलग किस्म के जीन्स का भी अध्ययन किया जिसमें उन्होंने इन्सुलिन और ग्लूकोज की मात्रा में विविधता पाई। उन्होमने पाया कि वीर्य में मौजूद जीन्स का संबंध पेंक्रियाटिक सेल्स से होता है जिससे मटापे और डायबिटीज का संबंध माना जा सकता है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि पुरुषों के लिए सेहतमंद जीवनशैली इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे उनके बच्चों की सेहत भी जन्मजात तौर पर उनसे जुड़ी है।