पुरुषों के लिए शादी का ऐसा फायदा नहीं सुना होगा आपने
शादी का लड्डू जो खाए वो पछताए, जो न खाए वो भी पछताए। लेकिन मामला जब पुरुषों की सेहत से जुड़ा हो तो पछताने का सवाल ही नहीं उठता।
अटलांटा के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के शोध की मानें तो शादीशुदा पुरुष अपनी सेहत के प्रति अधिक सजग होते हैं और मेडिकल जांच कराते हैं।
महिलाएं करती हैं प्रेरित
शोध में यह बी माना गया है कि शादीशुदा पुरुष अधिक बार मेडिकल चेकअप इसलिए भी कराते हैं क्योंकि उनकी पत्नी उन्हें सेहत के लिए प्रोत्साहित करती हैं और वे अधिक जिम्मेदार हो जाते हैं।
हालांकि इस शोध में यह भी माना गया है कि शादीशुदा पुरुष अधिक मेडिकल चेकअप कराते हैं वहां अविवाहित पुरुष अधिक संख्या में मेडिकल चेकअप कराते हैं पर वे इसे लेकर अधिक सजग नहीं होते हैं।
इस शोध के दौरान 2011 से 2012 तक 24,000 पुरुषों पर यह अध्ययन किया गया है।
अधिक जीते हैं विवाहित पुरुष
इससे पहले भी ऐसे कई शोध हो चुके हैं जिनमें अविवाहित पुरुषों की अपेक्षा विवाहित पुरुषों की उम्र लंबी होने का दावा किया जा चुका है।