{"_id":"60af925e0b77290cdb26afa4","slug":"make-rice-kheer-with-tasty-muskmelon-twist-here-is-the-recipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी खाई है खरबूजे की खीर, इस तरह से बनाकर करें तैयार, सब पूछेंगे रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
कभी खाई है खरबूजे की खीर, इस तरह से बनाकर करें तैयार, सब पूछेंगे रेसिपी
Fri, 28 May 2021 01:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 28 May 2021 01:19 PM IST
सार
साधारण सी बनने वाली चावल की खीर को थोड़ा सा ट्विस्ट देकर स्वादिष्ट खरबूजे की खीर बनाकर तैयार की जा सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
खीर का नाम आते ही हर किसी को चावल की साधारण खीर ही याद आती है। लेकिन आप चाहे तो इसमे थोड़ा सा ट्विस्ट लाकर नए फ्लेवर की खीर तैयार कर सकते हैं। खरबूजे को अगर इस तरह से दूध में मिलाकर तैयार करें। तो स्वादिष्ट खीर बनकर तैयार होगी। जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।
विज्ञापन
खरबूजे की खीर बनाने की सामग्री
ढाई सौ ग्राम पके हुए चावल, ढाई सौ ग्राम खरबूजे का गूदा, इतनी ही मात्रा में कंडेस्ड मिल्क, दो चम्मच चीनी, एक लीटर दूध, बादाम, काजू और केसर।
बनाने की विधि
एक पैन में दूध उबालें, उबले हुए चावल डालें, अच्छी तरह मिलाएं और चिकना होने तक पकाएं। एक पैन में कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिला लें और 2 मिनट तक पकने दें। अब, खरबूजे का गूदा डालें, अच्छी तरह मिलाएं और धीमी-मध्यम आंच पर 5-10 मिनट के लिए पकने दें। मिश्रण को एक कंटेनर में डालें और फ्रिज में रख दें। इसे केसर, बादाम से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें।
विज्ञापन