{"_id":"a2b03a068fb19589d006d69ec87c12f7","slug":"low-calorie-diet-can-prevent-breast-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए डाइट में करें यह बदलाव","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए डाइट में करें यह बदलाव
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 29 May 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में हुए शोध के दौरान ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए डाइट में छोटे से बदलाव को मददगार माना गया है।
विज्ञापन
थॉमस जैफरसन यूनिवर्सिटी को शोध की मानें तो कम कैलोरी वाली डाइट लेने ब्रेस्ट कैंसर से न सिर्फ बचाव होता है बल्कि इसके उपचार में भी मदद मिल सकती है।
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही महिलाओं के खानपान के परीक्षण के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है। उनका मानना है कि कम कैलोरी वाली डाइट लेने वाली महिलाओं का कैंसर फैलने की आशंका कम होती है।
उन्होंने यह भी माना कि कम कैलोरी वाली डाइट लेने वाली महिलाओं पर रेडिएशन की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी होती है।
शोधकर्ता निकोल सिमोन के अनुसार, ''हमने चूहों पर किए अपने शोध में पाया कि कम कैलोरी युक्त डाइट लेने से कैंसर को फैलने से रोका जा सकता है। इसका कारण क्या है, इस पर हम अभी और अधिक अध्ययन करेंगे।''
विज्ञापन
उनका मानना है कि इस शोध की मदद से ब्रेस्ट कैंसर के उपचार को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।