फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   long sitting probe to cancer in women

दिन भर बैठने वाली महिलाओं को हो सकता है यह खतरा

Sat, 18 Jan 2014 08:40 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Jan 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
long sitting probe to cancer in women

दिन भर बैठकर काम करने वाली महिलाओं के लिए बुरी खबर है। हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि जो महिलाएं लंबे समय तक बैठकर काम करती हैं उन्हें कैंसर से लेकर हार्ट अटैक तक का खतरा अधिक होता है।

विज्ञापन


पढ़ें - पुरुषों से कहीं अधिक महिलाओं में है यह रिस्क
विज्ञापन


न्यूयॉर्क की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो दिन में 11 घंटे तक लगातार बैठकर काम करने वाली महिलाओं में कम उम्र में मृत्यु की आशंका 12 प्रतिशत अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का मानना है कि अधिक देर तक बैठने वाली महिलाओं को अधेड़ावस्था तक आते-आते दिल से जुड़े रोगों का खतरा 27 प्रतिशत अधिक हो सकता है। इतना ही नहीं, दिन भर बैठने वाली हर पांच में से एक महिला को कैंसर का रिस्क होता है।


शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि इसकी महिलाएं इसकी भरपाई जिम जाकर या कसरत करके नहीं पूरी कर सकती हैं इसलिए जरूरी है कि लगातार बैठने से बचा जाए।

शोधकर्ता रिबेका सीगन के अनुसार, ''अगर आप शारीरिक गतिविधियां अधिक करते हैं और सेहतमंद जीवनशैली को तवज्जो देते हैं तो ही आप लंबी और सेहतमंद उम्र पा सकते हैं। घंटों लगातार बैठना महिलाओं के लिए खुद अपनी मौत को निमंत्रण देने जैसा है।''

अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन में प्रकाशित इस शोध में मेनोपॉज से गुजर चुकी 93,000 महिलाओं की सेहत का अध्ययन कर शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed