{"_id":"a23e9b39d39936f82736c411220410c2","slug":"high-bp-is-more-dangerous-in-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषों से कहीं अधिक महिलाओं में है यह रिस्क","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
पुरुषों से कहीं अधिक महिलाओं में है यह रिस्क
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 03 Jan 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
हाल में हुए एक शोध की मानें तो महिलाओं के लिए हाई ब्लड प्रेशर का खतरा पुरुषों की अपेक्षा अधिक होता है।
विज्ञापन
वेक फॉरेस्ट बापिस्ट मेडिकल सेंटर के वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि महिलाओं के लिए हाई बीपी की समस्या पुरुषों की अपेक्षा कहीं अधिक खतरनाक होती है।
पढ़ें - यह वजह बढ़ाती है दिल के दौरे का खतरा
विज्ञापन
शोधकर्ता कार्लोस फेरारियो के अनुसार, ''हमने अपने अध्ययन में पहली बार यह जानकारी हैसिल की है। उन्होंने यह भी माना कि पिछले 20 से 30 सालों के अध्ययन में महिलाओं की दिल के रोगों के मामले पुरुषों की अपेक्षा कम नहीं हुए हैं।''
विज्ञापन
पढ़ें - उम्र से कम दिखने वाली महिलाओं को हो सकता है यह खतरा
शोध के दौरान हाई बीपी के मरीज 53 साल से अधिक आयु के 100 पुरुषों और महिलाओं का अध्ययन किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि 30 से 40 प्रतिशत महिलाओं को पुरुषों के समान हाई बीपी की समस्या होते हुए भी उनको दिल से जुड़ी दूसरी समस्याओं का रिस्क अधिक रहता है।
यह शोध थ्योरेप्टिक एडवांसेज इन कार्डियोवास्कुलर डिजीज जर्नल में प्रकाशित हुआ है।