फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   leftover rice easy cutlet recipe

बचे हुए चावल से तैयार करें कटलेट, घर में सभी को आएंगे पसंद

Fri, 25 Jun 2021 09:07 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 25 Jun 2021 09:07 AM IST
सार

चावल के कटलट की रेसिपी बनाने में जितनी आसान है, स्वाद में भी यह बहुत अच्छी लगती है। घर में बच्चे इन्हें खाना बहुत पसंद करते हैं। बारिश के मौसम में तो क्रिस्पी कटलट मौसम के आनंद को दोगुना कर देते हैं। 

विज्ञापन
leftover rice easy cutlet recipe
rice cutlet - फोटो : Social Media

विस्तार

घर में कई बार दाल-चावल बनाने पर चावल बच जाते हैं। ऐसे में आप इन बचे हुए चावल से एक शानदार चीज बना सकते हैं। बारिश के मौसम में आप क्रिस्पी और स्वादिष्ठ कटलेट का लुत्फ उठा सकते हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा वक्त भी जाया नहीं होगा और आसानी से आप इन्हें तैयार कर सकते हैं। घर पर कोई मेहमान आ जाएं तो आप उन्हें भी कटलेट खिला सकते हैं। ये उन्हें भी खूब पसंद आएंगे। आइए जानते हैं कि बचे हुए चावल से किस तरह कटलेट बनाए जाते हैं। 

विज्ञापन

सामग्री-

पका हुआ चावल - 3 कप

बेसन - आधा कप

हल्दी पाउडर - आधा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच

धनिया - आधा चम्मच

जीरा - 1 चम्मच

आमचूर पाउडर - 1 चम्मच

करीपत्ता - 5-6

हरा धनिया - आधा कप

हींग - चुटकीभर

पानी और तेल - आवश्यकतानुसार

विधि-

चावल के कटलेट बनाने के लिए पके हुए चावल लें। इसमें सारे मसाले डाल दें। साबुत धनिया और जीरे को दरदरा पीस लें और बेसन और अन्य सामग्री के साथ इन्हें चावल में मिला लें। हाथ से सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। इसमें थोड़ा पानी डालकर आटे की तरह गूंध लें और फिर लोई बनाकर उसे थोड़ा चपटा करके कटलेट का शेप दें। गरमा गरम स्वादिष्ट चावल के कटलेट को चटनी या टमाटर के सॉस के साथ सर्व करें। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed