इसलिए करते हैं दोने-पत्तल का खाना खाने में इस्तेमाल, हैरान कर देंगे ये गजब के फायदे
आपको शायद इस बात की जानकारी नहीं होगी कि हमारे देश में करीब दो हजार वनस्पतियों के पत्तों से पत्तल बनाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। तो आइए जानते हैं आखिर क्यों इन पत्तलों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। हमें इस पत्तल में भोजन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
वैसे तो हमारे देश में कई ऐसे पत्ते हैं जिसका इस्तेमाल हम पत्तल बनाने में कर सकते हैं, लेकिन हम अपने रोजमर्रा के जीवन में सिर्फ 5 पत्तों का इस्तेमाल पत्तल बनाने में करते हैं जिनपर खाना परोसा जाता है। इसमें भी लोग केले के पत्ते का इस्तेमाल खाना परोसने के लिए ज्यादा करते हैं।
आपको बता दें कि पलाश के पत्ते से बने पत्तल में भोजन करने से सोने के बर्तन में भोजन करने जितना पुण्य प्राप्त होता है। ऐसे में ज्यादातर संत लोग इसी पत्तल में भोजन करना पसंद करते हैं।
तो वहीं अगर आप केले के पत्ते से बने पत्तल में भोजन करते हैं तो उसमे भी चांदी के बर्तन में भोजन करने जितना पुण्य और आरोग्य प्राप्त होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें केले के पत्ते का महत्व हमारे जीवन में बहुत है इसका इस्तेमाल हमारे घर में होने वाले पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल किया जाता है।
पलाश के पत्तों का इस्तेमाल दवा के रूप में भी किया जाता है अगर किसी के रक्त में अशुद्धता आ जाती है उस वक्त पलाश के पत्तों का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। साथ ही यह पाचनतंत्र पाचन तंत्र जैसी रोगों से भी छुटकारा दिलाता है। कुछ लोग पत्तल का इस्तेमाल करने के बाद उसे जमीन के अंदर गाड़ देते हैं जो जमीन के अंदर जाकर खाद बन जाता है इसे हमारे खेतों में फसल अच्छी उगती है।