हेल्थ और टेस्ट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है मेथी पनीर, 15 मिनट में हो जाएगा बनकर तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेथी आलू खाने से बच्चे आना कानी करते हैं तो क्यों न इस हफ्ते उन्हें मेथी पनीर बनाकर खिलाए। भले ही मेथी देखकर आपका बच्चा मुंह बनाता हो, लेकिन पनीर देखकर उसके मुंह में पानी आ ही जाएगा। तो अब सोच क्या रही हैं इस सर्दी बच्चों के बनाकर खिलाए मेथी पनीर, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी होगी फायदेमंंद। आइए जानते हैं मेथी पनीर बनाने का सबसे आसान तरीका-
पनीर 500 ग्राम
मेथी पत्ता 250 ग्राम
गरम मसाला पाउडर एक छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच
हरी इलायची तीन-चार
जीरा एक छोटा चम्मच
दही आधा कटोरी
हींग चुटकी भर
घी दो बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
पानी आधा कप
प्याज अदरक लहसुन पेस्ट दो बड़ा चम्मच
मेथी पनीर बनाने का तरीका
मेथी पत्ते को साफ कर बारीक काट लें। पनीर को भी छोटे-छोटे टुकडों में काटें। कड़ाही में घी गर्म कर पनीर को सुनहरा होने तक भूनें। घी में जीरा,हरी इलाइची व हींग का तड़का लगाएं। जब जीरा भुन जाए, तो इसमें प्याज अदरक लहसुन पेस्ट के साथ-साथ में हल्दी, मिर्च पाउडर डालें। थोड़ा नमक मिलाकर मिश्रण भूनें।
मसाले भुन जाए, तो इसमें दही मिलाएं। कुछ देर पकने के बाद इसमें पनीर और मेथी डालकर मिला लें। ग्रेवी के लिए मिश्रण में थोड़ा पानी मिलाएं। लगभग दस मिनट तक धीमी आंच पर पकाने के बाद मिश्रण में गरम मसाला मिलाएं। थोड़ी देर तक इसे पकने दें। मजेदार मेथी पनीर तैयार है। रोटी या परांठे के साथ गर्मा-गर्म परोसें।