फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बादाम खाने का शौक कहीं आपको पहुंचा ना दे अस्पताल, इन लोगों को नहीं खाना चाहिए

Tue, 02 Jul 2019 07:14 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 02 Jul 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
food tips these people dont eat almonds
- फोटो : social media

बादाम खाने को हर कोई सुझाव देता है। आप से कई ऐसे लोग टकराए होंगे जो कहते हैं कि सुबह-सुबह बादाम खाने से दिमाग बढ़ता है। कुछ लोग रोजाना बादाम का सेवन करते भी होंगे, क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा, वसा, विटामिन और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसके अलावा स्किन के लिए भी बादाम बहुत फायदेमंद होता है। पर क्या आप जानते हैं कि बादाम का सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है। कुछ लोगों को बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। 

food tips these people dont eat almonds

हाई ब्लड प्रैशर के पेशेंट्स
जिन लोगों का ब्लड प्रैशर हाई रहता हैं, उन्हें बादाम के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इन लोगों को नियमित तौर पर ब्लड प्रैशर की दवाईयां लेनी रहती हैं, जिनके साथ बादाम का सेवन आपको भारी पड़ सकता है।

food tips these people dont eat almonds
- फोटो : almonds

पथरी की समस्या
जिन लोगों के किडनी में पथरी या गॉल ब्लेडर संबंधी परेशानी हो उन्हें बादाम से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि इनमें ऑक्सलेट अधिक मात्रा में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
food tips these people dont eat almonds
- फोटो : getty images

पाचन क्रिया संबंधी परेशानियां
अगर आपको डाइजेशन संबंधी कोई परेशानी है तो ऐसे में आपको बादाम के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है जो आपकी परेशानी को और बढ़ा सकता है। अगर आपको एसिडिटी की शिकायत रहती है तो बादाम का खाना एवॉइड करें।

विज्ञापन
food tips these people dont eat almonds

मोटापे से परेशान लोग
जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उनको भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी और वसा बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो वजन बढ़ाने का काम करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed