फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   know about recipe of palak veg kabab in hindi

मेहमानों को खिलाएं स्वादिष्ट पालक वेज कबाब, जानें क्या है विधि

Sat, 20 Jul 2019 09:13 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sat, 20 Jul 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
know about recipe of palak veg kabab in hindi
- फोटो : social media

कबाब सिर्फ नॉन वेज वालों के लिए नहीं होता है। बल्कि वेज खाने वाले भी कबाब के स्वाद का लुत्फ उठा सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आएं हैं पालक वेज कबाब की रेसिपी। पालक कबाब शाम के वक्त में नाश्ते के लिए बेहतर विकल्प है। आप इस डिश को स्टार्टर या ऐप्टाइजर के तौर पर घर के सदस्यों को व मेहमानों के सामने परोस सकते हैं। पालक वेज कबाब को आप हरी चटनी के साथ खा सकते हैं। इस डिश को तैयार करने में आपको बीस मिनट लग सकते हैं। और कुल समय एक घंटा लग सकता है। आइए जानते हैं आप किस तरह घर पर पालक वेज कबाब तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

know about recipe of palak veg kabab in hindi
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : getty images

सामग्री
पालक वेज कबाब तैयार करने के लिए आप 500 ग्राम पालक, 150 ग्राम बेसन, मूंगफली 200 ग्राम (कुटी हुई), धनिया पत्तियां आधा बंच, 8 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, चाट मसाला पाउडर 1 चम्मच, गर्म मसाला पाउडर 1 चम्मच, उबला हुआ आलू 3, प्याज 3 और ऑइल डेढ़ कप ले लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

know about recipe of palak veg kabab in hindi
प्रतीकात्मक फोटो

विधि
पालक को अच्छी तरह से धो लें और फिर उसे ब्लेंडर में डालकर उसका पेस्ट बना लें। और उबले हुए आलू को छीलकर उसे अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद मैश किए हुए आलू में पालक का पेस्ट, नमक, धनिया पत्ता, बेसन, मूंगफली, गर्म मसाला पाउडर, चाट मसाला और बारीक कटी हुई प्याज डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 

विज्ञापन

know about recipe of palak veg kabab in hindi
प्रतीकात्मक फोटो

अब तैयार हुए मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब को धीमी आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह से फ्राई करें। इसके बाद अब्जॉर्बेंट पेपर पर तैयार कबाब को निकालें और पसंद की चटनी या सॉस के साथ गर्मा गर्म सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed