फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Kitchen Tips Know How to Prepare Dahi Ke Sholay Recipe in Hindi

Dahi Ke Sholay Recipe: क्या कभी घर पर बनाए हैं दही के शोले? एक बार जरूर करिए ट्राई

Fri, 17 Jan 2025 04:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 17 Jan 2025 04:03 PM IST
सार

दही के शोले कुरकुरी ब्रेड के अंदर मसालेदार दही की स्टफिंग के साथ तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं दही के शोले बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है और इसे बनाने की आसान विधि भी नोट कर लीजिए।

विज्ञापन
Kitchen Tips Know How to Prepare Dahi Ke Sholay Recipe in Hindi
दही के शोले - फोटो : Instagram

विस्तार

Dahi Ke Sholay Recipe: दिल्ली के मशहूर और लजीज दही के शोले का स्वाद अगर अपने शहर में भी तलाश रहे हैं तो घर पर ही आपकी खोज पूरी हो सकती है। आप घर पर  ही आसानी से दही के शोले बना सकते हैं, जिसका स्वाद बाजार जैसा ही होगा। दही के शोले एक स्वादिष्ट और अनोखा भारतीय स्नैक है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। यह कुरकुरी ब्रेड के अंदर मसालेदार दही की स्टफिंग के साथ तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं दही के शोले बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है और इसे बनाने की आसान विधि भी नोट कर लीजिए।

विज्ञापन


दही के शोले बनाने के लिए सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस 8-10  
  • दही (गाढ़ा)- 1 कप  
  • बारीक कटा हुआ प्याज- 2 बड़े चम्मच  
  • बारीक कटी शिमला मिर्च- 2 बड़े चम्मच  
  • बारीक कटी गाजर- 2 बड़े चम्मच  
  • बारीक कटी हरी मिर्च- 1-2 (स्वादानुसार)  
  • हरी धनिया - 2 बड़े चम्मच  
  • चाट मसाला - 1 चम्मच  
  • काली मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच  
  • नमक- स्वादानुसार  
  • कॉर्न फ्लोर या मैदा- 2 बड़े चम्मच (पेस्ट बनाने के लिए)  
  • तलने के लिए तेल

Instant Achar Recipe: बिना धूप के भी तैयार हो जाएगा अचार, सर्दियों में करें फटाफट तैयार

विज्ञापन


दही के शोले बनाने की विधि

स्टेप 1- सबसे पहले दही की स्टफिंग तैयार करें। इसके लिए गाढ़े दही को एक-दो घंटे के लिए मलमल के कपड़े में लटका दें, ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेप 2- बाद में छाने हुए दही में बारीक कटा प्याज,  शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च और धनिया डालें।

स्टेप 3- इसमें चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।  

स्टेप 4- अब ब्रेड के किनारे को काटकर हटा दें और बेलन से ब्रेड को हल्का बेल कर पतला कर लें।

स्टेप 5- ब्रेड के बीच में 1-2 चम्मच दही की स्टफिंग को रखें और ब्रेड के किनारे पर कॉर्न फ्लोर या मैदे का पतला पेस्ट लगाएं।  

स्टेप 6-फिर ब्रेड को धीरे-धीरे मोड़कर रोल का आकार दें और किनारे अच्छे से चिपका दें। इसी तरह सभी ब्रेड रोल को तैयार कर लें।  

स्टेप 7- कढ़ाई में तेल गरम करके ब्रेड रोल्स को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। डीप फ्राई किए शोले को टिशू पेपर पर निकालें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।  

दही के शोले तैयार हैं, इन्हें हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमेटो केचप के साथ गरमा गरम परोसें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed